ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियायुवक व बुजुर्ग की नृशंस हत्या से सहमा जिला

युवक व बुजुर्ग की नृशंस हत्या से सहमा जिला

24 घंटे के भीतर दो हत्या से जिलेवासी दहशत में है। पहली घटना सोमवार की देर रात पसराहा थाना क्षेत्र के कोयला गांव में हुई जहां चार सशस्त्र बदमाशों ने दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग किसान रामजी यादव की...

युवक व बुजुर्ग की नृशंस हत्या से सहमा जिला
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याWed, 21 Aug 2019 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

24 घंटे के भीतर दो हत्या से जिलेवासी दहशत में है। पहली घटना सोमवार की देर रात पसराहा थाना क्षेत्र के कोयला गांव में हुई जहां चार सशस्त्र बदमाशों ने दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग किसान रामजी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक रामजी यादव कोयला गांव का रहने वाला था।

उन्हें दो गोली मारी गयी। मौके पर ही किसान रामजी यादव की मौत हो गयी। घटना का कारण पुरानी दुश्मनी बताया गया। घटना रात के करीब एक-डेढ़ बजे की बताई गई है। मृतक के बेटे जुलन यादव ने बसुआ गांव के चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजदों में सुगन यादव, आजाद यादव, सिपन यादव व राकेश यादव शामिल हैं। जुलन ने बताया कि बदमाशों ने पिताजी को दो गोली मारी। एक कनपटी में व दूसरा सीने में लगी। थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर अलौली थाना क्षेत्र के राहुल नगर के पास लालाबाद बहियार में मंगलवार की शाम युवक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी शव को एक कमरे में बंद कर फरार हो गये। मृतक सत्तो सदा (35) दहमा खैरी खुटहा गांव के राहुल नगर का रहने वाला था। वह बिजली पंखा की भी मरम्मत करता था। इधर घटना की सूचना पर अलौली थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास घटना स्थल पर पहुंचकर एक खोखा भी बरामद किया है।

पुलिस ने जैसे ही मृतक सत्तो सदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाहा, आक्रोशित ग्रामीणों ने रोक दिया। इससे अचानक माहौल गर्म हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि पहले हत्यारों की गिरफ्तारी हो इसके बाद शव उठाने देंगे। सूचना पर सदर एसडीपीओ आलोक रंजन घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाना-बुझाना शुरू किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर डटे हैं। लालाबाद बहियार का यह मकान योगेन्द्र सिंह नामक एक व्यक्ति का है।

हालांकि घटना के समय व वहां मौजूद नहीं था। उसका मूल घर सदर प्रखंड के मथुरापुर गांव में है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम योगेन्द्र सिंह का मुंशी बुलू सिंह ने सत्तो सदा को पंखा ठीक करने के लिए लालाबाद बहियार स्थित मकान में बुलाया था। परिजनों का आरोप था कि योगेन्द्र सिंह ने सत्तो का पहले से ही मजदूरी मद् का पांच हजार रुपये बाकी था।

बिजली पंखा ठीक करने के बाद सत्तो ने से बकाया पैसे की मांग की। इस दोनो में कहासुनी और फिर मारपीट। इसके बाद अचानक चली गोली से सत्तो सदा गिर गया। योगेन्द्र सिंह ने बताया कि बुलू सिंह उनका मुंशी नहीं है। मकान का देखभाल करने के लिए चाभी दिये थे। इस मामले में वे पूरी तरह निर्दोष हैं। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें