Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsDispute Over Land Division Leads to Arrest of Two Armed Youths in Parbatta
परबत्ता: बंटवारे के विवाद में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

परबत्ता: बंटवारे के विवाद में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

संक्षेप:

परबत्ता: बंटवारे के विवाद में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तारपरबत्ता: बंटवारे के विवाद में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तारपरबत्ता: बंटवारे के विवाद में

Wed, 13 Aug 2025 05:03 AMNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

परबत्ता। एक प्रतिनिधि परबत्ता थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 17 में मंगलवार को बंटवारे को लेकर हुए विवाद में स्थानीय लोगों ने दो युवकों को हथियार के साथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि देशी कट्टा के साथ पकड़े गए दोनों युवको में शिवा मल्लिक का पुत्र गोविंद मल्लिक व उसका फूफेरा भाई प्रकाश मल्लिक का पुत्र गौतम मल्लिक बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को नगर पंचायत परबत्ता वार्ड नंबर 17 निवासी शिवा मल्लिक व फूलनचंद मल्लिक के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बंटवारे के बाद प्रत्येक व्यक्ति अपने हिस्से के गांव में ही रोटी रोजगार करता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दूसरे के हिस्से में रोटी रोजगार करने पर प्रतिबंध होता है। इसी बात को लेकर कई दिनों से शिवा मल्लिक व फूलचंद मल्लिक के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार को भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षो के बीच मारपीट की घटना होने से तनाव बढ़ा हुआ था। इसी दौरान शिवा मल्लिक का पुत्र गोविंद मल्लिक और उसका फूफेरा भाई गौतम मल्लिक हथियार लेकर सड़क पर आ गए। जहां स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी तत्परता के साथ खदेड़ कर दोनों युवकों को हथियार के साथ पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इधर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर गिरफ्तार दोनों युवको को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ट्रक व कार के बीच हुई टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार पसराहा पेट्रोल पंप के निकट हुई वाहनों में हुई टक्कर कार में सवार थे चार व्यक्ति, सभी बाल बाल बचे खगड़िया। नगर संवाददाता। पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पेट्रोल पंप केनिकट मंगलवार को एक कार व ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार चार व्यक्ति बाल बल बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि ट्रक कार को लेते हुए एक भूसा घर में जा घुसा। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक विकास कुमार ने बताया कि कार साइड से ओवर टेक कर निकाल रहा था। उसके द्वारा साइड दिया गया लेकिन कार ट्रक से टकरा गई। कार को बचाने में दोनों गाड़ी गड्डे में चली गई। इधर बेगूसराय सर्वोदय नगर निवासी कार चालक सुजीत कुमार ने बताया कि ट्रक से आगे निकल रहा था तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल को बचाने में कार ट्रक से सट गई। हालांकि कार पर सवार सभी चारों को हल्की चोटें आई हैं लेकिन सभी बाल बाल बच गए। पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि ट्रक कार दुर्घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बॉक्स: पसराहा थाना क्षेत्र में अलग अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल खगड़िया। नगर संवाददाता। पसराहा थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन व्यक्ति घायल हो गया। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह पसराहा कोयला रोड के खरौआ के पास दो मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल के की पहचान मुंगेर जिला के घेलाड़ के संजय कुमार के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुए। वही दूसरी घटना पसराहा एनएच 31 एसी पेट्रोल पम्प के समीप दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के थलहा निविसी सुलो साहनी के पुत्र लखन सहनी व जालो सहनी के पुत्र नरेश सहनी के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।