निर्माणाधीन मकान को क्षतिग्रस्त कर लूटपाट करने की शिकायत

निर्माणाधीन मकान को क्षतिग्रस्त कर लूटपाट करने की शिकायत

संक्षेप:

बेलदौर के पनसलवा गांव के दिव्यांग ललन कुमार ने पुलिस थाने में आवेदन देकर निर्माणाधीन मकान को क्षतिग्रस्त करने और सामग्री की लूट की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि 9 सितंबर को कुछ लोगों ने उनके मकान...

Sep 12, 2025 02:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

बेलदौर । एक संवाददाता पनसलवा गांव के दिव्यांग ललन कुमार ने थाना में आवेदन देकर निर्माणाधीन मकान को क्षतिग्रस्त कर सामान की लूट करने की शिकायत की है। उन्होंने थाने में दिए आवेदन में कहा कि मकान निर्माण कार्य के लिए रखे 53 बोरी सीमेन्ट, 6 क्विंटल छड़ एवं अन्य सामग्री लूट बीते नौ सितंबर की सुबह कुछ लोगों ने लूट लिया। उन्होंने इस संबंध में सात लोगों के विरूद्ध शिकायत किया है। कहा कि मकान निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री एवं मजदूरों को धमकी देकर घटना को अंजाम दिया गया। कहा कि जिस जमीन पर वे मकान बना रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसका स्वामित्व उनके जिम्मे है। इसके बावजूद भी उनके निर्माणाधीन मकान को क्षतिग्रस्त कर लूट पाट की घटना को अंजाम दिया गया। इधर थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है।