अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू नहीं हुई डायलिसिस की सुविधा

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू नहीं हुई डायलिसिस की सुविधाअनुमंडलीय अस्पताल में शुरू नहीं हुई डायलिसिस की सुविधाअनुमंडलीय अस्पताल में शुरू नहीं हुई डायलिस

अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू नहीं हुई डायलिसिस की सुविधा

गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस सुविधा श्ुारू नहीं की जा सकी है। जिससे अनुमंडल अंतर्गत इलाके के किडनी मरीजों को डायलिसिस कराने के लिए सदर अस्पताल जाना पड़ रहा है। जबकि अस्पताल प्रशासन ने बीते दस दिनों के भीतर डायलिसिस यूनिट चालू करने की बात कही थी, लेकिन आदेश के महीना बीतने को है डायलिसिस सुविधा चालू करने की कोई प्रक्रिया नहीं हो रही है। स्थानीय डायलिसिस के मरीजों को इस सुविधा के शुरू होने का इंतजार परेशान कर रहा है। बताया गया कि अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा चालू होने से किडनी मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

अस्पताल में तीन से पांच डायलिसिस मशीन स्थापित करने की बात कही गई थी। शुरुआती चरण में अस्पताल में 3 से 5 डायलिसिस मशीनें स्थापित होने की बात कही गई है। इस सुविधा के हो जाने से किडनी मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। पर, अबतक इसके लिए इंतजार ही हो रहा है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर यह सुविधा शुरू की जायगी। जिसके तहत अनुमंडल स्तर के अस्पतालों में डायलिसिस यूनिट स्थापित करनी है। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल प्रशासन ने बताया था कि एक चयनित एजेंसी के माध्यम से इस यूनिट को स्थापित किए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन द्वारा बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। वहीं मशीनों के संचालन और तकनीकी प्रबंधन की जिम्मेदारी चयनित एजेंसी की होगी। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को सस्ती और सुलभ इलाज की सुविधा मिलेगी। डायलिसिस यूनिट के चालू होने से स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार संभव हो सकेगा। जिससे महंगे निजी अस्पतालों पर निर्भरता भी कम होगी। बताया गया कि गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा नहीं रहने से सदर अस्पताल जाना पड़ता है। जहां पूरे दिन समय व्यतीत करना पड़ता है। गोग़री में डायलिसिस सुविधा शुरू होने से किडनी के मरीजों को सदर अस्पताल जाना नहीं पड़ेगा। इधर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश ने बताया कि डायलेसिस के लिए स्पेशलिस्ट चिकित्सक की पोस्टिंग होने पर डायलिसिस सुविधा चालू किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।