Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsDangerous High-Tension Wires in Beldaur Invite Accidents
बिजली के जर्जर एवं यत्र तत्र लटके हाईटेंशन तार दे रहा है दुर्घटना को आमंत्रण

बिजली के जर्जर एवं यत्र तत्र लटके हाईटेंशन तार दे रहा है दुर्घटना को आमंत्रण

संक्षेप:

3. बोले:बिजली के जर्जर एवं यत्र तत्र लटके हाईटेंशन तार दे रहा है दुर्घटना को आमंत्रणबिजली के जर्जर एवं यत्र तत्र लटके हाईटेंशन तार दे रहा है दुर्घटना

Nov 17, 2025 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

बेलदौर, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न गांवों एवं चौक-चौराहों पर बिजली के जर्जर हो चुके हाईटेंशन तार यत्र तत्र लटक कर दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रही है। यह दीगर बात है कि लोगों के सतर्कता के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक विभाग के द्वारा इन बातों को गंभीरता से नहीं लेने के कारण रोजाना बिजली संचालित तार टूट कर गिर जाने की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे बिजली आपूर्ति कई घंटे तक बाधित हो रही है। जानकारी के मुताबिक बेलदौर हाईस्कूल चौक, ब्लॉक के सामने, बेलदौर फुलवड़िया, सकरोहर तिलाठी, बेलदौर पनशलवा, पनशलवा दिघौन, चोढ़ली आदि गांवों को जोड़ने वाली ग्यारह हजार केवीए के रूट में तार टूटकर गिर जाने की दर्जनों घटनाएं हो रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा ट्रांसफार्मर पर शार्ट सर्किट की घटना आम बात बनी हुई है। जिससे फेज उड़ जाने की घटना हो रही है। इसके साथ ही लो वोल्टेज आदि के समस्याओं से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है। बताया जाता है कि पनशलवा डुमरी पीडब्ल्यूडी सड़क में स्थित सीमाना बासा के निकट सड़क में बने पुल के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार जर्जर रहने से जमीन से पंद्रह फीट की दूरी पर लटक रही है। हवा बहने पर प्राय: शार्ट सर्किट की घटना होती है एवं उससे गिरी चिंगारी से आग लगने का भय किसानों में बना रहती है। बताया जाता है कि गुजर रहे इन हाईटेंशन तार जो सड़क के किनारे से गुजरती है के नीचे किसानों ने अपने सूखे चारों का ढेर जमा कर रखा है, जिस पर बिजली के चिंगारियों के गिरने से आग लगने का भय बना रहता है। इसी तरह की शिकायत कई ट्रांसफार्मर पर भी मिल रही है, जिस पर शार्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर नौ में शिव मंदिर के निकट स्थित ट्रांसफार्मर की है। शार्टसर्किट की घटना गत दो दिनों से घटित हो रही है। हालांकि शिकायत मिलने पर विभाग के द्वारा देर सबेर इसे दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाती है, लेकिन जर्जर तारों के नहीं बदले जाने से यह समस्या यथावत बनी हुई है। बोले अधिकारी: मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। उनके मार्गदर्शन पर विभाग इसके ठोस समाधान निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है। भगीरथ झा, जेई, बिजली विभाग, बेलदौर।