क्रिकेट टुर्नामेंट: घुसमुरी विशनपुर की टीम ने शुंभा को हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

क्रिकेट टुर्नामेंट: घुसमुरी विशनपुर की टीम ने शुंभा को हराया क्रिकेट टुर्नामेंट: घुसमुरी विशनपुर की टीम ने शुंभा को हराया क्रिकेट टुर्नामेंट: घुसमुरी

क्रिकेट टुर्नामेंट: घुसमुरी विशनपुर की टीम ने शुंभा को हराया

खगड़िया, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के बरैय पंचायत के रहीमा खेल मैदान में क्रिकेट टुर्नामेंट के उद्घाटन मैच में घुसमुरी विशनपुर की टीम ने शुंभा को रविवार को चार विकेट से हरा दिया। मैच का उद्घाटन जदयू नेता अशोक सिंह ने किया। उन्होने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभा को निखारने का यह एक बेहतर अवसर है। इस प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन करना एक बेहतर प्रयास है। वहीं उन्होंने कहा कि विजयी टीम को अतिउत्साहित नहीं होना चाहिए। जबकि उपविजेता टीम को भी हार से निराश होने की नहीं बल्कि अपने कमियों में सुधार करने की जरूरत है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुंभा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में अपने सभी विकेट गंवा कर 176 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं जबावी पारी खेलते हुए घुसमुरी विशनपुर की टीम ने निर्धारित दस ओवर में छह विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। मेच में अंपायर की भूमिका में अभिषेक व हिमांशु थे। मौके पर स्थानीय राम सज्जन पासवान, डॉ बबलू कुमार, हिमांशु कुमार, रिशु कुमार, अनुज कुमार आदि मौजूद थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।