Khagaria News: महंगाई के विरोध में सीपीआईएम ने निकाला मार्च, फूंका पुतला

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: महंगाई के विरोध में सीपीआईएम ने निकाला मार्च, फूंका पुतलामहंगाई के विरोध में सीपीआईएम ने निकाला मार्च, फूंका पुतलामहंगाई के विरोध में सीपीआईएम ने निका

Khagaria News: महंगाई के विरोध में सीपीआईएम ने निकाला मार्च, फूंका पुतला

Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि महंगाई में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ शनिवार को खगड़िया में सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। इस दौरान विरोध में पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दोपहर बाद खाद्य सामग्रियों के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ पार्टी जिला कार्यालय से नरेन्द्र मोदी के पुतले के साथ प्रतिवाद जुलूस निकाला,जो बढ़ती महंगी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीपीआईएम जिला कार्यालय से बीएसएनएल ऑफिस तक मार्च करते हुए पुन: लौट कर हॉस्पिटल चौक पहुंचा। हॉस्पिटल चौक पर महंगाई बढ़ाने वाली केन्द्र सरकार के खिलाफ भारी नारेबाजी के बीच नरेन्द्र मोदी के पुतले को आग के हवाले कर दिया।

मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सीपीआईएम राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय कुमार ने कहा कि पिछले दस दिनों से खाद्य सामग्रियों सहित आम लोगों के सभी जीवनोपयोगी सामानों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। जिससे आम गरीब और मध्यवर्गीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा चीनी,सरसों तेल,प्याज,आटा,चावल,दाल और मसाले के कीमतों में पिछले दस दिनों से लगातार उछाल देखा जा रहा है। सिर्फ चीनी के दामों में 25/रुपए प्रति किलो और सरसों तेल में 40/रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। उन्होंने चीनी के दामों में वृद्धि का मुख्य वजह गन्ने के बड़े हिस्से का इस्तेमाल इथनॉल बनाने को बताया। देश के आम नागरिक गन्ने का इस्तेमाल इथनॉल के चलते जहां एक तरफ महंगी चीनी की मार झेलने को विवश हैं। वहीं इथनॉल को पेट्रोल में मिलाकर सप्लाई के चलते आमलोग बाइकों और चौपहिया वाहनों के एवरेज में गिरावट से त्रस्त हैं। संजय कुमार ने कहा हाल के दिनों में रासायनिक खादों में खास कर यूरिया और डीएपी की भारी कालाबाजारी की जा रही है। जिस कारण किसानों को ये दोनों रासायनिक खाद डेढ़ गुने अधिक मूल्यों पर मिल पा रहा है। ऐसे में केन्द्र और राज्य सरकार तुरंत सभी खाद्य सामग्रियां सहित सभी जीवनोपयोगी सामानों के कीमतों को कंट्रोल करें अन्यथा सीपीआईएम मंहगाई के खिलाफ एक बड़े आंदोलन के दिशा में आगे बढ़ेगी। प्रतिवाद जुलूस और पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी जिला सचिव सुरेन्द्र प्रसाद महतो, जिला सचिवमंडल सदस्य रामविनय सिंह, नीतू देवी, कुन्दन मेहता, जिला कमेटी सदस्य संजीव कुमार, रजनीश कुमार, माला देवी, अनिल वर्मा आदि शामिल हुए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsखगड़ियाKhagaria News: महंगाई के विरोध में सीपीआईएम ने निकाला मार्च, फूंका पुतला