केंद्र की भाजपा सरकार देशी और विदेशी पूंजीपतियों को पहुंचा रही है लाभ
चौथम में सीपीआई का अंचल सम्मेलन हुआ, जिसमें भाकपा नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों पर हमला बोला। नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय मुद्दों जैसे नवादा पुल की स्थिति पर चर्चा की।...

चौथम। एक प्रतिनिधि सीपीआई का चौथम अंचल सम्मेलन बुधवार को प्रखंड के पंचायत भवन, ठुठी में आयोजित किया गया। सम्मलेन में भाकपा नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। सम्मेलन में जहां देश और राज्य के राजनीति मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं स्थानीय मुद्दे पर भी खूब चर्चा की गई। भाकपा नेता प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि देश आज गंभीर संकट से गुजर रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार देशी और विदेशी पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। गरीबों को देखने वाला कोई नहीं है। वहीं सीपीआई राज्य परिषद सदस्य प्रभाशंकर सिंह ने मोदी सरकार और नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया।
वहीं जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि देश महंगाई और बेरोजगारी की समस्याओं से जूझ रही है। गरीबों को देखने वाला कोई नहीं है। उन्होंने स्थानीय मुद्दे से अवगत कराते हुए कहा कि नवादा पुल पांच वर्षों में नहीं बन पाया है। भूमिहीनों को जमीन का पर्चा नहीं मिल रहा है। सरकारी योजनाओं की बंदरबांट की जा रही है। बिना घूसखोरी का कोई काम नहीं होता है। कटाव का निदान नहीं निकाला जा रहा है। इससे पहले सम्मेलन की अध्यक्षता अंचल मंत्री अनिल सिंह ने की। सम्मलेन में पुनीत मुखिया, नीलू कुमारी, रूबी कुमारी, योगेन्द्र शर्मा, अमरनाथ सिंह, चंद्रदेव शर्मा, चंद्र भूषण सिंह, मिस्टर आलम, महेंद्र महीप आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


