रेलवे की संयुक्त टीम ने निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज का लिया जायजा

Apr 04, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

रेलवे की संयुक्त टीम ने निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज का लिया जायजा रेलवे की संयुक्त टीम ने निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज का लिया जायजा

रेलवे की संयुक्त टीम ने निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज का लिया जायजा

खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी रेलवे जंक्शन में फुट ओवरब्रिज निर्माण में तेजी को लेकर शुक्रवार को रेलवे की संयुक्त टीम ने जायजा लिया। जिसमें रेलवे के परिचालन, कार्य, बिजली आदि विभागों के अधिकारी शामिल थे। टीम ने निरीक्षण के बाद काम ने तेजी को लेकर एक रिपोर्ट बनायी। जिसमें इस माह के अंत तक छह दिनों के रेल लाइन ब्लॉक की मंाग की गई। जिससे गार्डर आदि चढ़ाने का काम पूरा जल्दी किया जा सके। उल्लेखनीय है कि पिछले छह माह से रेल लाइन ब्लॉक की आस में काम ठप है। इस फुट ओवरब्रिज के निर्माण से यात्रियों को एक्सलेटर, रैंप आदि की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

रिपोर्ट सोनपुर के यातायात मंडल रेल प्रबंधक को दिए जाने की बात टीम द्वारा कही गई। जिससे जल्द काम को लेकर ब्लॉक मिल सके। इस टीम में गढ़हरा के सेक्शन इंजीनियर कमलेश कुमार, बिहपुर के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (कार्य) चंदन कुमार, एसएसटीआर ओ रामबालक सिंह, ट्रैफिक निरीक्षक प्रवीण कुमार, रेलवे बिजली विभाग के सेक्शन इंजीनियर रामानुज रंजन, स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।