पांच करोड़ की लागत से बन रहे शिक्षा भवन के निर्माण पर इस साल भी संशय
पांच करोड़ की लागत से बन रहे शिक्षा भवन के निर्माण पर इस साल भी संशय पांच करोड़ की लागत से बन रहे शिक्षा भवन के निर्माण पर इस साल भी संशय

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में शिक्षा भवन का निर्माण पूरा होने का लक्ष्य पिछले दिसंबर में ही पूरा हो गया है। वर्तमान में निर्माण कार्य भी बंद है। जिससे इस साल भी शिक्षा अधिकारियों को अपना भवन मिलने पर संशय है। उल्लेखनीय है कि निर्माण कार्य पूरा होने के दो माह बीतने के बाद भी अब तक कुर्सी लेबर तक भी सही से काम नहीं हो पाया है। ऐसे में आने वाले एक साल में भी भवन पूर्ण होने पर संशय के बना हुआ है। बता दें कि करीब पांच करोड़ की लागत से बन रही शिक्षा भवन को 12 माह में पूरा कर विभाग को सुपूर्द करने का लक्ष्य निर्धारित रखा गया था।
जो दिसंबर में ही पूरा हो गया है। पर, काम आधे भी नहीं हो पाया है। ऐसे में शिक्षा विभाग को एक छत के नीचे सभी कार्यालय शिफ्ट कर कार्य निष्पादन के लिए अभी लम्बा इंतजार करना होगा। बता दें कि हर जिले में शिक्षा विभाग के कार्यालय के लिए शिक्षा भवन की योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू की गई है। जिसके तहत बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड क तहत शहर स्थित जेएनकटी स्कूल के पास चार करोड़ 68 लाख 51 हजार 510 की एकरारमाना राशि से शिक्षा भवन का निर्माण गत 2024 के दिसंबर माह में शुरू किया गया था। इस कार्य के पूर्ण होने की अवधि 12 माह था जो बीत भी गया। पिछलेे कई माह से कार्य जहां का तहां पड़ा है। हाल में मिट्टी भरने का काम जरूर किया गया। पर, निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। बताया जाता है कि यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन का निर्माण होना है। भवन बनकर तैयार जब होगा तो यह भवन अपने आप में अनूठा व सौंदर्यीकरण को भी दिखाएगी। साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है। भवन को भूकंपरोधी तरीके से बनाया जा रहा है। साथ ही भवन को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के रूप में भी काम करेगा। शिक्षा भवन बनने से शिक्षा अधिकारियों, कर्मियों को कार्य में सहूलियत होगी। साथ ही शिक्षकों को भी सुविधा होगी। इधर बता दें कि शिक्षा भवन निर्माण के लिए एक तो पहले जमीन की उपलब्धता में बहुत देरी हो चुकी है। अब भवन निर्माण कार्य शुरू हुआ तो कार्य को गति से नहीं किया जा रहा है। शिक्षा भवन निर्माण के लिए कई साल पहले ही जिला को राशि आवंटित हो चुका था। कार्यालय के साथ होगा मीटिंग हॉल: शिक्षा भवन में एक ही जगह पर सभी कार्यालय शिफ्ट होगी। यहां सारी सुविधा बेहतर उपलब्ध होगी। शिक्षा अधिकारी का चेंबर से लेकर कर्मियों के बैठने के लिए संसाधनयुक्त कमरा उपलब्ध होगा। साथ ही मीटिंग हॉल भी बनना है। तीन मंजिला भवन में डीईओ चेंबर, डीईओ कार्यालय से लेकर स्थापना शाखा, एमडीएम कार्यालय, योजना एवं लेखा कार्यालय, एसएसए कार्यालय, माध्यमिक शिक्षा कार्यालय एक जगह पर संचालित हो सकेगा। सभी शाखाओं के अधिकारियों के बैठने के लिए बेहतर सुविधायुक्त चेंबर उपलब्ध होगा। एक जगह सभी शिक्षा कार्यालय होने से कर्मियों के कार्य निष्पादन के लिए कार्यालय की सुविधा बेहतर होगी। शिक्षा अधिकारियों के बीच बेहतर होगा समन्वय: शिक्षा भवन में एक ही जगह पर सभी शिक्षा कार्यालय होने से कार्य निष्पादन में सहूलियत होगी। इससे शिक्षा अधिकारियों व कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय भी स्थापित होगा। साथ ही शिक्षा विभाग के कार्यालयों की अभिलेख, दस्तावेज व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित भी रखा जा सकेगा। साथ ही शिक्षकों की जरूरी रेकर्ड भी शिक्षा कार्यालय में रखे जाने पर सुरक्षा की चिंता नहीं रहेगी। साथ ही आमलोगों से लेकर शिक्षकों को भी इसका बेहतर सुविधा मिलेगी। बॉक्स जिले में वर्तमान में भाड़े में चल रही है एमडीएम व एसएसए कार्यालय खगड़िया। निज प्रतिनिधि शिक्षा विभाग को अपना भवन नहीं रहने से जहां कार्यालय अलग-अलग जगहों पर चल रहा है। वहीं समग्र शिक्षा अभियान शाखा व पीएम पोषण योजना कार्यालय भाड़े के मकान में संचालित किया जा रहा है। यहां तक कि पीएम पोषण योजना कार्यालय रेलवे लाइन के दूसरे तरफ स्थित किराए के मकान में चलाया जा रहा है। जिससे भी समस्या बनी है। वहीं एसएसए कार्यालय कोशी कॉलेज के पास सेकेंड फ्लोर पर भाड़े के कमरें में चल रहा है। जिससे कर्मियों को भी समस्या है। इधर अनुमंडल परिसर स्थित सरकारी कार्यालय में महज दो कमरें में डीईओ का चेंबर व कार्यालय चलाया जा रहा है। यहां बरामदा पर घेरकर योजना एवं लेखा कार्यालय चलता है। वहीं इसी परिसर स्थित दूसरी तरफ स्थापना शाखा भी दो कमरे के भवन में चल रहा है। यहां तक कि थोड़ी दूरी पर स्थित साक्षरता भवन में माध्यमिक शिक्षा का कार्यालय भी चलाया जाता है। बोले अधिकारी: शिक्षा भवन का निर्माण कार्य दिसंबर में ही पूरा होने का टारगेट निर्धारित था। निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने को कहा गया है। अमरेन्द्र कुमार गोंड, डीईओ, खगड़िया फोटो: 13 कैप्शन: शहर के जेएनकेटी स्कूल से सटे निर्माणाधीन शिक्षा भवन।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


