
चुनाव आयोग के गैर-संवैधानिक कार्य का विरोध संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से रहेगा जारी : कांग्रेस
चुनाव आयोग के गैर-संवैधानिक कार्य का विरोध संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से रहेगा जारी : कांग्रेसचुनाव आयोग के गैर-संवैधानिक कार्य का विरोध संवैधानिक
खगड़िया । एक प्रतिनिधि चुनाव आयोग के किसी भी गैर-संवैधानिक कार्य का विरोध संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से निरंतर जारी रहेगा। यह बातें गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय सचिव सह मध्यप्रदेश केसह प्रभारी डॉ. चन्दन यादव ने कही। उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. चन्दन यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम को अप्रत्याशित” करार देते हुए कहा कि पार्टी इस पूरे परिणाम का गहराई से मंथन कर रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में चुनाव आयोग की भूमिका संदेहपूर्ण रही, और कई प्रशासनिक अधिकारियों ने विपक्ष के प्रत्याशियों के साथ अनुचित व्यवहार किया, जो चुनाव की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
डॉ. यादव ने कहा कि चुनाव से पूर्व किए गए मतदाता पुनः निरीक्षण कार्य का इलेक्ट्रॉनिक डेटा उपलब्ध न कराना भी आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में महागठबंधन के सभी घटक दल एक साथ बैठक कर चुनावी नतीजों की समीक्षा करेंगे और कमियों को दूर करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाएंगे। डॉ चंदन यादव ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग के किसी भी गैर-संवैधानिक कार्य का विरोध संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से निरंतर करती रहेगी। प्रेस वार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि कुमार भानु प्रताप उर्फ़ गुड्डू पासवान, तथा कार्यकारी जिला अध्यक्ष राज किरण ठाकुर, नगर अध्यक्ष रोशन चंद्रवंशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष रत्न महतो, फूलचंद यादव, राजीव रंजन, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव करण शाह, निखिल कुमार, विक्की कुमार, सौरभ कुमार, राजा गुप्ता आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




