कॉमर्शियल गैस की किल्लत ने होटल व रेस्टोरेंट संचालकों की बढ़ाई मुश्किलें
कॉमर्शियल गैस की किल्लत ने होटल व रेस्टोरेंट संचालकों की बढ़ाई मुश्किलें कॉमर्शियल गैस की किल्लत ने होटल व रेस्टोरेंट संचालकों की बढ़ाई मुश्किलें

खगड़िया, नगर संवाददाता जिले में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की किल्लत से मुश्किलें बढ़ गई है। खासकर शहर से लेकर गांव तक के रेस्टोरेंट व होटलों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। हालांकि वर्त्तमान में होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को पुराने स्टॉक से काम चलाना पड़ रहा है। हालांकि यह और अधिक दिनों तक चलने वाला नहीं है। होटल व रेस्टोरेंट संचालकों की परेशानी देखी जा सकती है। इधर शहर के कई रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि अब कॉमर्शियल सिलिंडर के नहीं मिलने के कारण कारोबार पूरी तरह से प्रभावित होने का भय बना हुआ है। गैस सिलिंडर होने के कारण ग्राहकों के पसंद का भोजन कराया जा रहा था, लेकिन अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ जाएगी।
अलग बात है कोयले के माध्यम से अब ग्राहकों को सेवा देने का मन बना रहे हैं। इसके लिए अब तैयारी शुरू कर दी गई है। कोयले के चूल्हे बनाए जा रहे हैं।क्या होगी परेशानी: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के आपूर्ति होने से ग्राहकों के द्वारा पसंद के भोजन ऑर्डर करने के बाद महज 10 से 15 मिनट में आपूर्ति कर दी जाती थी, लेकिन अगर कोयले से भोजन बनाए जाएंगे तो अत्यधिक समय रहेगा और इसे तैयार करने में भी परेशानी होगी। हालांकि कारोबार बंद नहीं हो इसके लिए वे लोग अब प्रयास कर रहे हैं। होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों ने बताया कि वे लोग कोयले के चूल्हे पर एवं इंडेक्शन पर अब भोजन तैयार करेंगे। क्योंकि कॉमर्शियल गैस सिलिंडर को लेकर अब कोई विकल्प नहीं बच पा रहा है।कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से कई लोग हो सकते हैं बेरोजगार: हालांकि होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के द्वारा देर से आपूर्ति ही सही लेकिन ग्राहकों के पसंद के भोजन के आपूर्ति करने का माध्यम भले ही कोयले अथवा इंडेक्शन हो सकता है, लेकिन विभिन्न चौक-चौराहों पर लगाने वाले फास्ट फुड संचालकों के लिए समस्या उत्पन्न होने वाली है। क्योंकि ठेला आदि पर विभिन्न चौक-चौराहों पर यह कारोबार किया जा रहा था, लेकिन कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने के बाद इन लोगों को स्थायी दुकान खोलनी होगी। ऐसे में दुकान खोलने के लिए इन छोटे फास्ट फूड संचालकों को मोटी रकम खर्च करनी पड़ेगी। अब आने वाला समय ही बता पाएगा कि क्या होता है।बॉक्स:गोगरी में एसडीओ ने की गैस गोदाम की जांचअनुमंडल के सभी गैस गोदामों पर दंडाधिकारी रहेंगे प्रतिनियुक्तरसोई गैस की कालाबजारी करने वाले एजेंसी के खिलाफ होगी कार्रवाई: एसडीओगोगरी, एक संवाददातारसोई गैस की कालाबजारी करने की सूचना पर गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने त्वरित कर कई गैस गोदामों का औचक निरीक्षण किया। बुधवार को एसडीओ ने दीप गंगा गैस एजेंसी गोगरी जमालपुर, बन्देहरा, पसराहा आदि गैस गौदाम पहुंच कर जांच की। जांच के दौरान स्टॉक एवं वितरण पंजी का अवलोकन किए। एसडीओ ने सभी गैस एजेंसी के संचालक से कहा कि गैस उपभोक्ताओं के नियमित गैस का वितरण करे। गैस की कालाबाजारी नही करने की हिदायत दी। अगर गैस की कालाबजारी करने की शिकायत मिलेगी तो जांचोपरांत वैसे एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जायगी। गोगरी एसडीओ ने बताया कि गैस की कालाबजारी रोकने के लिए अनुमंडल के सभी गैस एजेंसी पर दंडाधिकारी की पोस्टिंग की जाएगी। जिनके नियंत्रण में गैस की सप्लाई की जाएगी। इस मौके पर गोगरी एमओ बिमलेश कुमार आदि उपस्थित थे।फोटो- 1कैप्शन: गोगरी: एक घरेलू गैस गोदाम की जांच करते एसडीओ संजय कुमार।बॉक्स:महेशखूंट में गैस सिलेंडर के लिए घंटों करना पड़ता इंतजारमहेशखूंट। एक प्रतिनिधिराजधाम स्थित गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर के लिए ग्राहकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ग्राहक सुबह से ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हंै। एजेंसी परिसर से लेकर एन एच 107 तक सिलेंडरों की लंबी कतार लगी रहती है। महेशखूंट के आपपास के दर्जनों पंचायत के कई गांवों से सैकड़ों लोग गैस लेने के लिए पहुंच रहे हैं। ग्राहक नवीता कुमारी, रेखा देवी, खुशबू देवी, साधना कुमारी आदि ने बताया कि करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा और तेज धूप में खड़े होकर सलेंडर लेना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ लोगों ने अफवाह फैला दिया की गैस आपूर्ति बंद होने वाली है और एजेंसी पर गैस खत्म हो सकती है। जिस कारण एजेंसी पर अधिक भीड़ लगने लगी है। ग्राहकों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ऑनलाइन गैस बुकिंग कराया गया था। पुरानी दर पर बुकिंग होने के बावजूद उनसे लगभग 60 रुपये अतिरिक्त वसूले गए। राजधाम एजेंसी के कर्मियों ने बताया की लोगों को अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। फिलहाल एजेंसी में गैस की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की प्रयास किया जा रहा है।फोटो : 20कैप्शन : महेशखूंट: राजधाम में हेमा चक्रधर एचपी गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर के लिए लगी लोगों की लंबी कतार।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


