Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsCold Wave Hits Khagaria Temperature Drops as Fog Delays Trains
मौसम: जिले में तापमान में गिरावट से कनकनी का शाम होते ही बढ़ा असर,

मौसम: जिले में तापमान में गिरावट से कनकनी का शाम होते ही बढ़ा असर,

संक्षेप:

मौसम: जिले में तापमान में गिरावट से कनकनी का शाम होते ही बढ़ा असर, मौसम: जिले में तापमान में गिरावट से कनकनी का शाम होते ही बढ़ा असर,

Dec 19, 2025 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में गुरुवार को हल्की सर्द हवा से धूप का असर कम महसूस हुआ। तापमान गिरा रहने से कनकनी का असर बढ़ा रहा। शाम में पछुआ हवा के तेज चलने मौसम खासा सर्द रहा। जिले में अधिकतम तापमान वैसे तो 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। पर, तापमान 15 डिग्री फील हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रही। इधर औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। एक दिन पहले बुधवार को ठंड बढ़ा रहा था। दिन में हल्की-हल्की सर्द हवा चलती रही थी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। जबकि फील इससे कम 21 डिग्री हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रही थी। औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली थी। गत मंगलवार को हवा के असर कम रहने से धूप महसूस हुआ था। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा था। औसतन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली थी। गत सोमवार को कनकनी से राहत रही थी। दिन में धूप खिली रही थी। शाम बाद ठंड का असर जरूर महसूस हुआ था। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेलिसयस रहा था। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रही थी। औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली थी। गत रविवार की सुबह में कनकनी का असर कम महसूस हुआ था। दिन में धूप का असर रहा था। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली थी। गत शनिवार की सुबह में मध्यम कोहरा छाया रहा था। हालांकि दिन में धूप खिली रही थी। जिले में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा था। वहीं छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली थी। जिले में आज भी तापमान रहेगा गिरा: जिले में अब धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ रहा है। आज भी तापमान गिरा रहेगा। जानकारी के अनुसार 19 दिसम्बर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगी। वहीं आगामी 20 व 21 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकती है। जबकि 22 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहेगी। वहीं सुबह में हल्का कोहरा रह सकता है। इधर 23 व 24 दिसम्बर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इधर 25 से अगले 27 दिसम्बर तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री रह सकती है। इस बीच दिन में धूप खिला रह सकता है। जिले में सर्दी का असर रहेगा बढ़ा: में मौसम में उतार चढ़ाव के बीच अब तापमान में नरमी महसूस हो सकती है। अगले तीन दिनों तक जहां तापमान में एक डिग्री का उतार व चढ़ाव दर्ज होती रहेगी। वहीं दर्ज तापमान से कम गर्मी का एहसास होगा। वहीं अगले पांच दिनों बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 21 दिसंबर तक की जारी पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है। सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान गिरकर न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं औसतन तीन से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल सकती है। हालांकि आगामी 20 व 21 दिसंबर के आसपास पूरबा हवा चलने का अनुमान है। फोटो: 18 कैप्शन: गुरुवार की शाम जिले के मानसी नगर पंचायत के चकहुसैनी में अलाव सेंकते लोग। अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस नौ घंटे चली लेट, यात्री रहे परेशान खगड़िया। निज प्रतिनिधि कोहरे के असर से ट्रेनों के देरी से आने का सिलसिला जारी है। खगड़िया रूट में गुरुवार को भी कई ट्रेनें देरी से चली। कई लंबी दूरी की ट्रेनें आठ घंटे से अधिक देरी से चल रही थी। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार अप 12204 डाउन अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब नौ घंटे देरी से चली। वही 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से पहंुची। इधर 0925 हपा-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन साढ़े पांच घंटे से अधिक देरी से चली। डाउन 63303 कटिहार-समस्तीपुर मेमू पौने दो घंटे लेट चली। अप 63308 समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची। जबकि 15504 डाउन पटना-सहरसा राज्यरानी एक्सप्रेस करीब पौने तीन घंटे लेट चली। साथ ही 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू पौने घंटे लेट चली। जबकि 22234 डाउन पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदेभारत एक्सप्रेस करीब पौने तीन घंटे देरी से पहंुची। वही 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी तीन घंटे देरी से आई। कामख्या साप्ताहिक 15656 डाउन एक्सप्रेस ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे देरी से चली। वही 14604 डाउन अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस पौने तीन घंटे देरी से चल रही थी। जबकि 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस करीब सवा तीन घंटे देरी से पहंुची। इसके अलावा 19483 डाउन अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट चली। वही 15621 अप कामख्या-आनंदविहार साप्ताहिक ट्रेन रद्द रही। वहीं कई अन्य ट्रेनें भी देरी से चल रही थी।