Khagaria News: सीएनजी से लदे ट्रक से हुआ गैस रिसाव, अफरातफरी

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: खगड़िया में सोमवार की सुबह बलुआही बस स्टैंड के पास एक सीएनजी ट्रक से अचानक गैस रिसाव हुआ। इससे अफरातफरी मच गई और आसपास धुंआ दिखाई देने लगा। ट्रक चालक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धुएं को नियंत्रित किया। दमकल टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद लौट गई, और बाद में आवागमन सामान्य हुआ।

सीएनजी से लदे ट्रक से हुआ गैस रिसाव, अफरातफरी

Khagaria News: खगड़िया : सीएनजी से लदे ट्रक से हुआ गैस रिसाव, अफरातफरी कुणाल कुमार की रिपोर्ट : खगड़िया, एक प्रतिनिधि शहर के बलुआही बस स्टैंड के निकट एनएच 31 पर सोमवार की सुबह सीएनजी सिलिंडर लदे ट्रक से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस का रिसाव होते ही आसपास अफरातफरी मच गई। आसपास उजला धुंआ दिखाई देने लगा। ट्रक से निकलते धुंआ को देखकर उसके चालक भाग खड़े हुए। एनएच पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। इसके ट्रक के चालक ने ही तत्परता दिखाते हुए सिलिंडर से निकल रहे धुएं को बंद कर स्थिति पर काबू पाया।

ट्रक से धुंआ निकलने की सूचना पर दमकल की टीम भी घटनास्थल पहुंची, लेकिन तब तक धुंआ पर काबू पा लिया गया था। घटना का जायजा लेने के बाद दमकल की टीम लौट गई। तत्पश्चात एनएच पर आवागमन सामान्य हो हुआ। इधर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अग्निशमन टीम पहुंचने से पहले धुएं के रिसाव पर ट्रक चालक द्वारा काबू पा लिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।