Khagaria News: स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता है बहुत जरूरी: सभापति

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता है बहुत जरूरी: सभापति स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता है बहुत जरूरी: सभापति स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता है बहुत जरूरी: सभापति

Khagaria News: स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता है बहुत जरूरी: सभापति

Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि जीवन में अगर स्वस्थ्य रहना चाहते है तो स्वच्छता बहुत जरूरी है। यह बातें गुरुवार क़ो आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान नगर चेयरमेन अर्चना देवी ने कही। इस अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मियों ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मौक़े पर हर लोगो क़ो प्रत्येक दिन एक घंटा स्वच्छता के लिये समय देने की अपील की। हालांकि मौक़े पर चेयरमैन अर्चना देवी व चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह आदि ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वच्छ और सुंदर नगर पंचायत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

इधर चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और स्वस्थ्य समाज की बुनियाद है। नगर पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए केवल सफाईकर्मियों पर निर्भर रहने के बजाय हर नागरिक को आगे आना होगा। अगर हम अपने घर के साथ-साथ अपने आसपास की जगह को भी साफ रखने का संकल्प लें, तो परबत्ता को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी स्नेहलता, उप चेयरमैन कविता देवी, उपचेयरमैन प्रतिनिधि घनश्याम मंडल, स्वच्छता पदाधिकारी हैदर अली सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsखगड़ियाKhagaria News: स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता है बहुत जरूरी: सभापति