
सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या से नहीं मिली है मुक्ति
ोज तीन की लीड:सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या से नहीं मिली है मुक्तिसदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या से नहीं मिली है मुक्तिसदर अस्पताल पर
खगड़िया, नगर संवाददाता सदर अस्पताल में जलजमाव की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि सदर अस्पताल में बिना बारिश के भी जगह-जगह जलजमाव की समस्या बनी हुई है। ऐसे में सदर अस्पताल इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक इसके स्थायी समाधान की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि जिलाधिकारी नवीन कुमार ने खगड़िया पदस्थापन के बाद सबसे पहले सदर अस्पताल को ही जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए पहल की थी। बीएमएसआईसीएल के अधिकारियों क ो निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाना मरीजों के समस्याओं को और भी विकराल कर रही है।
सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर हमेशा जमा रहता है पानी : सदर अस्पताल के जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए सदर अस्पताल के पोर्टिको से मुख्य गेट तक नाले का निर्माण कराया गया। इसके बाद कच्चे नाले का निर्माण कर उसमें पानी को उतारा गया, लेकिन इसके बाद भी सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर जमा पानी की निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अभी के समय में बिना बारिश के भी पानी मुख्य गेट पर जमा रहता है। ऐसे में कई बार पैदल आवाजाही करने वालों को समस्याएं होती हैं। बताया जा रहा कि सदर अस्पताल के पोर्टिको से निकलने के बाद दाहिने ओर पानी पहले जमा रहता था लेकिन पोर्टिको के पास बने नाले से इसे कनेक्ट कर दिया गया। भले ही सदर अस्पताल व एएनएम हॉस्टल के बीच पानी जमा नहीं हो लेकिन उसे नाले में जोड़ने के बाद से वह पानी सीधे सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर जमा हो रहा है। वहीं एएनएम व जीएनएम हॉस्टलों के पानी की भी निकासी इसी नाले के माध्यम से हो रही है। पानी की निकासी समुचित नहीं होने के कारण यहां पर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इसके लिए जिलास्तरीय अधिकारियों को बीएमएसआईसीएल के अधिकारियों को विभागीय प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत है। इमरजेंसी कक्ष के निकट जलजमाव से ंसक्रमण की आशंका: सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के निकट भी जलजमाव का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में इमरजेंसी कक्ष के निकट हमेशा जमे पानी से संक्रमण होने का भी भय बना रहता है, लेकिन अगर जलनिकासी की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी तो इससे निजात मिल जाएगी। वही दूसरी ओर जहां सदर अस्पताल साफ व सुंदर दिखेगा वही संक्रमण का भी भय खत्म हो जाएगा। बारिश में सदर अस्पताल परिसर हो जाता है झील में तब्दील : सदर अस्पताल परिसर में बरसात के दिनों में झील सा नजारा रहता है। भारी बारिश होने की स्थिति में चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी नजर आता है। क्योंकि सदर अस्पताल परिसर में जमे पानी की नकासी के लिए स्थायी नाले का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है। हालांकि इस बार बरसात के समय में सदर अस्पताल के मुख्य गेट के निकट कच्चे नाले का निर्माण कर जलजमाव की समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया, लेकिन सिर्फ जमे पानी के स्तर को कम किया जा सका। बोले अधिकारी : फोटो: 31 कैप्सन: गुरुवार को सौ शय्या सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर जमा पानी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




