चौथम प्रखंड मुख्यालय में प्रखंडस्तरीय शिविर का आयोजन 19 एवं 20 सितंबर को

चौथम प्रखंड मुख्यालय में प्रखंडस्तरीय शिविर का आयोजन 19 एवं 20 सितंबर को

संक्षेप:

चौथम प्रखंड क्षेत्र में 19 एवं 20 सितंबर को राजस्व महाशिविर का आयोजन होगा। इसमें सभी पंचायतों के रैयत अपने भूमि से संबंधित दस्तावेज जमा कर सकते हैं। शिविर 16 सितंबर तक धुतौली, पिपरा, नीरपुर, तेलौछ,...

Sep 16, 2025 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड क्षेत्र में चल रहे राजस्व महाभियान कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तरीय राजस्व महाशिविर का आयोजन आगामी 19 एवं 20 सितंबर को अंचल परिसर में लगाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए चौथम सीओ रवि राज ने सोमवार को बताया कि इस शिविर में प्रखंड के सभी पंचायतों के रैयतों के द्वारा उनके भूमि से संबंधित दस्तावेज जमा लिए जाएंगें। चौथम सीओ रवि राज ने बताया कि 16 सितंबर तक प्रखंड क्षेत्र के धुतौली पंचायत, पिपरा पंचायत, नीरपुर, तेलौछ, चौथम एवं रोहियार के पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में छूटे हुए लोगों से अपना दस्तावेज प्रखंड स्तरीय शिविर में भी जमा करा सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।