ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाचौथम: हरदिया गोलीकांड मामले में आठ पर रिपोर्ट

चौथम: हरदिया गोलीकांड मामले में आठ पर रिपोर्ट

चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में हुई गोलीकांड मामले में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हरदिया गांव में हुई गोलीबारी में हरदिया निवासी रवीन्द्र पासवान घायल हो गये...

चौथम: हरदिया गोलीकांड मामले में आठ पर रिपोर्ट
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याSun, 25 Aug 2019 12:17 AM
ऐप पर पढ़ें

चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में हुई गोलीकांड मामले में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हरदिया गांव में हुई गोलीबारी में हरदिया निवासी रवीन्द्र पासवान घायल हो गये थे।

घायल रवीन्द्र का इलाज फिलहाल बेगूसराय में किया जा रहा है। इधर इस घटना में जख्मी रवीन्द्र पासवान के भाई धमेंर्द्र पासवान के आवेदन पर चौथम थाना में आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। आवेदन में उन्होंने कहा कि शुक्रवार की दोपहर को ही कमरी दिघरी हरदिया गांव निवासी कैलाश सिंह का पुत्र रिंकू सिंह बुलाकर ले गया। शाम में सूचना मिली कि कुछ लोग उसके भाई के साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद देखा कि रामप्रवेश यादव, वशिष्ठ यादव, मनीष यादव, रौशन यादव,कौशल यादव आदि पकड़े हुए हुए हैं। साथ ही गाली-गलौज कर रहा था। इसके बाद बबलू यादव ने गोली मार दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें