Khagaria News: स्मैकर गिरोह पर चौथम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
Khagaria News: स्मैकर गिरोह पर चौथम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच गिरफ्तार स्मैकर गिरोह पर चौथम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

Khagaria News: चिलम व संदिग्ध नशीला पदार्थ किया गया बरामद चौथम। एक प्रतिनिधि
चौथम थाना क्षेत्र में बढ़ते सूखे नशे के कारोबार की शिकायतों के बीच चौथम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिपरा बाजार से स्मैक गिरोह से जुड़े पांच युवकों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के पास से चिलम और छोटी-छोटी पुड़िया में संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त करते हुए सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बृजेश कुमार,, राजा कुमार तथा गोलू कुमार बताया जा रहा है। तीनों पिपरा पंचायत के जमुआ गांव गांव का रहने वाला है। वहीं सोनू कुमार जिले के परबत्ता थानान्तर्गत अगुवानी घाट तथा चौथम थाना क्षेत्र के खरैता निवासी परशुराम कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
इधर चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने सोमवार की शाम ल बताया कि थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के सेवन और स्माईिंकग को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन और कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।


