ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाचौथम: आग से लाखों का नुकसान

चौथम: आग से लाखों का नुकसान

चौथम थाना क्षेत्र के तोफिर गढ़िया गांव में शुक्रवार की शाम एक दुकान में गैस सिलिंडर से आग लग गई। जबतक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया जाता तब तब तोफिर गढ़िया गांव के पिंटू तांती का दुकान में रखा लाखों...

चौथम: आग से लाखों का नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याSat, 31 Aug 2019 01:04 AM
ऐप पर पढ़ें

चौथम थाना क्षेत्र के तोफिर गढ़िया गांव में शुक्रवार की शाम एक दुकान में गैस सिलिंडर से आग लग गई। जबतक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया जाता तब तब तोफिर गढ़िया गांव के पिंटू तांती का दुकान में रखा लाखों रूपये का समान जलकर राख हो गये। घटना के संबंध में स्थानीय वार्ड सदस्य मिथलेश कुमार ने बताया कि तोफिर गढ़िया गांव में पिंटू तांती किराना का दुकान चलाता है।

उसी दुकान में लिट्टी व नास्ता का भी दुकान है। बताया कि अभी पिंटू के घर का भी निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण घर का भी सारा सामान व गैस सिलिंडर आदि दुकान में ही था। बताया कि शुक्रवार की शाम को अचानक गैस सिलिंडर से दुकान में आग लग गई। जबतक ग्रामीणों द्वारा आग को बुझाया जाता तबतक दुकान में रखा लाखों का सामना व संपति जलकर राख हो गया। इधर सीओ दया शंकर तिवारी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी से क्षति का आकलन कराया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें