Khagaria News: प्रभार अदान प्रदान को लेकर बड़ी भरना मिडिल स्कूल में हंगामा

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: प्रभार अदान प्रदान को लेकर बड़ी भरना मिडिल स्कूल में हंगामा प्रभार अदान प्रदान को लेकर बड़ी भरना मिडिल स्कूल में हंगामा

Khagaria News: प्रभार अदान प्रदान को लेकर बड़ी भरना मिडिल स्कूल  में हंगामा

Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पचौत पंचायत के बड़ी भरना गांव स्थित मिडिल स्कूल में बुधवार को प्रभार के अदान-प्रदान को लेकर हंगामा हो गया। बताया जाता है कि स्कूल के प्रभार को लेकर स्कूल में लगभग तीन घंटे तक हंगामा होते रहा, जिससे पठन-पाठन तीन घंटे तक बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस की 112 की टीम स्कूल पर पहुंची, लेकिन तब तक हंगामा शांत हो चुकी थी। बताया जाता है कि वरीय शिक्षिका के पुत्र ने पुलिस के 112 टीम को कॉल कर स्कूल में ताला लगा दिए जाने की जानकारी दी। लेकिन जब पुलिस बल स्कूल पर पहुंची तो स्कूल को खुला हुआ पाया।

जानकारी के मुताबिक स्कूल के वरीय शिक्षक अमित कुमार बीमारी के वजह से लंबे अवकाश पर चले गए थे। उनके अनुपस्थिति में स्कूल के वरीय शिक्षिका अरुणा कुमारी को शैक्षणिक एवं एमडीएम का प्रभार सौंपा गया। अवकाश से लौटने के बाद जब स्कूल के वरीय शिक्षक अमित कुमार ने शिक्षिका से प्रभार की मांग की तो वह नहीं दी। शिक्षिका अरुणा कुमारी के मुताबिक उसने चार माह तक स्कूल में एमडीएम का संचालन किया। इसके संचालन में जो राशि खर्च हुई है, उसका भरपाई कौन करेगा? इस राशि के भरपाई होने के बाद ही प्रभार देने की बात बताई। प्रभार अदान प्रदान को लेकर विवाद होने की खबर पर पचौत पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक मंडल, उपमुखिया प्रतिनिधि दिलीप साह, शिक्षा समिति के अध्यक्ष नीलम देवी, सचिव शकुन देवी स्कूल पहुंच कर विवाद सुलझाने अथवा नहीं सुलझने पर स्कूल में ताला बंद कर देने की चेतावनी दी। ग्रामीण पंकज कुमार, गोरेलाल मंडल नंदकिशोर मंडल, उमेश सिंह आदि के मुताबिक एमडीएम का नियमित संचालन नहीं होता है, एवं छात्र छात्र छात्राओं को मीनू के मुताबिक एमडीएम नहीं दिया जाता है। इस संबंध में बीईओ मनोहर कुमार ने बताया कि बीआरसी के गत 8 जुलाई के पत्र द्वारा वरीय शिक्षक अमित कुमार को प्रभार देने का निर्देश दिया गया है। इसका अनुपालन नहीं किए किए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsKhagaria News: प्रभार अदान प्रदान को लेकर बड़ी भरना मिडिल स्कूल में हंगामा