मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। सुबह धूप निकली थी। पर, दोपहर के बाद मौसम में तब्दीली आ गई। इसके बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण ठंड का असर बढ़ गया। लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े की खासी जरूरत हो गई। वही बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बारिश की संभावना थी।
ओलावृष्टि से मंजर होगी प्रभावित: बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण आम व लीची के मंजर प्रभावित होने की संभावना है। किसानों ने बताया कि हल्की ओलावृष्टि से अधिक नुकसान नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिक पूजा कुमारी ने 26 फरवरी को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जतायी है।