ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाठगने का काम कर रही है केन्द्र व राज्य सरकार

ठगने का काम कर रही है केन्द्र व राज्य सरकार

गोगरी के रामपुर में युवाशक्ति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए युवाशक्ति के प्रदेश महासचिव सह मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि केन्द्र व राज्य...

ठगने का काम कर रही है केन्द्र व राज्य सरकार
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याWed, 11 Apr 2018 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

गोगरी के रामपुर में युवाशक्ति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए युवाशक्ति के प्रदेश महासचिव सह मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार लोगो को ठगने का काम कर रही है।

उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को रोजगार देने, मंहगाई कम करने और भ्रष्टाचार समाप्त करने का सपना दिखाकर वे सत्ता में आए पर सत्ता मिलते ही जनता से किये गये वादे भूल गये। कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गोगरी प्रखंड के कई उपस्वास्थ केन्द्र में दवाईयां एवं नर्स तक उपलब्ध नहीं है।

प्राईवेट स्कूल रिएडमिशन के नाम पर खुलेआम लोगो को खुलेआम ठग रहे है। जन अधिकार पार्टी के जिला महासचिव मृत्युन्जय यादव, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष अशोक पंत ने अपने संबोधन में गोगरी प्रखंड व अंचल कार्यालय में भ्रश्टाचार चरम पर होने की बात कही। युवाशक्ति के नेताओ ने गोगरी प्रखंड में अफसरशाही व भ्रष्टाचार मिटाने के लिए नियमित संघर्श करने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव ने किया। बैठक में संजय यादव, मदन कुमार, बाघंबर कुमार, राकेश कुमार, प्रेम कुमार बिट्टू, विवेक कुमार रमण, इंकू कुमार, पवन कुमार यादव आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें