स्वामी विवेकानंद केवल एक संन्यासी नहीं, बल्कि युवाओं के लिए थे शाश्वत ऊर्जा स्रोत : आभाविप

Jan 13, 2026 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

स्वामी विवेकानंद केवल एक संन्यासी नहीं, बल्कि युवाओं के लिए थे शाश्वत ऊर्जा स्रोत : आभाविप स्वामी विवेकानंद केवल एक संन्यासी नहीं, बल्कि युवाओं के लिए

स्वामी विवेकानंद केवल एक संन्यासी नहीं, बल्कि युवाओं के लिए थे शाश्वत ऊर्जा स्रोत : आभाविप

खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले में युवा दिवस पर सोमवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मानसी नगर इकाई ने स्वामी विवेकानंद की जयंती सोमवार को युवा दिवस के रूप में मनायी गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में राष्ट्र प्रेम, चरित्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के प्रति चेतना जागृत करना था। वहीं उपस्थित छात्र छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद जी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। छात्रों को संबोधित करते हुए अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज आनंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संन्यासी नहीं, बल्कि युवाओं के लिए शाश्वत ऊर्जा स्रोत थे।

युवाओं से स्वामी जी के उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए के मंत्र को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने और एक सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रौशन कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने की अपील की। इस अवसर पर परिषद के आनंद राही, सनोज शर्मा सहित दर्जनों छात्र व छात्राएं उपस्थित थी। फोटो: 34 कैप्शन: सोमवार को मानसी में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद को याद करते अभाविप कार्यकर्ता। बॉक्स: युवा दिवस पर व्यवहार न्यायालय में बाल विवाह रोकने के लिए किया गया जागरूक खगड़िया। विधि संवाददाता बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक सेवा सदन खगड़िया में रक्तदान शिविर सह नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव एवं बाल विवाह उन्मूलन के लिए जागरूकता सेमिनार हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया एवं मेरा युवा भारत खगड़िया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेश कुमार बच्चन की अध्यक्षता में विधिक सेवा सदन में रक्तदान शिविर सह नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव एवं बाल विवाह उन्मूलन के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय, जिला विधिक संघ के अध्यक्ष चन्द्रदेव यादव, सीएस डॉ. रामेन्द्र कुमार एवं अन्य उपस्थित न्यायिक पदाधिकारीगण द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर बारी-बारी से सभी न्यायिक पदाधिकारीगण द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मेरा युवा भारत खगड़िया के कार्यक्रम प्रभारी राजीव नंदन कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, सीएस आदि द्वारा युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। वही नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बाल विवाह उन्मूलन के विषय पर उपस्थित अतिथिगण द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। रक्तदान शिविर के दौरान खगड़िया न्यायमंडल अंतर्गत कार्यरत न्यायिक पदाधिकारीगण द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। रक्तदान शिविर को सफल बनाए जाने के लिए विशेष न्यायाधीश, उत्पाद न्यायालय, द्वितीय, खगड़िया श्री प्रभाकर झा, विशेष न्यायाधीश, पोक्सो एक्ट, खगड़िया ऋषि चंदन, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी शशांक कुमार एवं सौरव कुमार द्वारा अपना अपना रक्तदान किया गया। इनके अतिरिक्त अपर लोक अभियोजक श्री राजीव कुमार, मेरा युवा भारत खगड़िया के स्वयंसेवक बाल्मिकी कुमार, अंकुश कुमार, शीलादित्य कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के पारा विधिक स्वयंसेवक विकास कुमार, वासु राय आदि द्वारा अपना-अपना रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया द्वारा जिले के आमजन से भी अपील की गई। इसके अतिरिक्त रक्तदान के पश्चात विशेष न्यायाधीश, उत्पाद न्यायालय, द्वितीय, खगड़िया द्वारा संबोधन में कहा गया कि सभी व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। 24 घंटा के भीतर दोबारा शरीर में रक्त का निर्माण हो जाता है, लोगों के बीच ऐसा भ्रम है कि रक्तदान करने से लोग अस्वस्थ हो जाते हैं ऐसी बात नहीं है। उन्होंने भी रक्तदान किया है। वह रक्तदान पश्चात बेहतर महसूस कर रहे हैं। लोगों अपने मन से डर निकालकर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोगों की जान आपके द्वारा किए गए रक्तदान से जीवन बचाया जा सके। अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन के सचिव श्री चंदन कुमार द्वारा किया गया। फोटो: 22 कैप्शन: सोमवार को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते प्रधान जिला जज सह प्राधिकार के अध्यक्ष राजेश कुमार बच्चन। बॉक्स: महेशखूंट: युवा दिवस स्वदेशी अपनाने के लिए रन फॉर स्वदेशी का किया आयोजन महेशखूंट। एक प्रतिनिधि स्वामी विवेकानंद जयंती पर रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम सोमवार को पटेल हाई स्कूल महेशखूंट में आयोजित हुई। भारत का संकल्प युग-प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वदेशी जागरण मंच, खगड़िया द्वारा रन फॉर स्वदेशी यानी स्वदेशी संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महेशखूंट स्थित पटेल हाईस्कूल मैदान से शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना था। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं और बच्चों ने हाथों में स्वदेशी के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर दौड़ लगाई और स्वदेशी अपनाएं, देश बचाएं के नारे बुलंद किए। समाजसेवी चंदन कुमार ने स्वामी विवेकानंद जी को नमन करते हुए कहा कि स्वामी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें उनके आदर्शों 'उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको' को जीवन में उतारना होगा। सोशल मीडिया के जिला संयोजक अविनाश केसरी ने कहा कि स्वदेशी केवल एक वस्तु नहीं बल्कि एक विचार है। जब हम अपने देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करते हैं, तो हम सीधे तौर पर राष्ट्र की उन्नति में योगदान देते हैं। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरला सिंह, दीपक पासवान आदि ने युवाओं का उत्साहवर्द्धन किया। विदेशी वस्तुओं की निर्भरता कम करके ही हम भारत को पुन: विश्वगुरु बना सकते हैं। फोटो : 13 कैप्शन: सोमवार को महेशखूंट में रन फॉर स्वदेशी में भाग लेते युवा। बॉक्स: राष्ट्रीय युवा दिवस पर मानवता संरक्षण मंच ने किया रक्तदान खगड़िया, एक प्रतिनिधि राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर मानवता संरक्षण मंच के सक्रिय सेवक सौरव आनंद ने सोमवार को रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। उनका यह नि:स्वार्थ कार्य न केवल किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा बना, बल्कि समाज के युवाओं को सेवा, करुणा और जिम्मेदारी का प्रेरणादायक संदेश भी देता है। कई लोगों ने कहा उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए को वे अपने कर्मों से साकार कर रहे हैं। बॉक्स: कोशी कॉलेज में अभाविप ने मनायी स्वामी विवेकानंद की जयंती खगड़िया। एक प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला अंतर्गत विभिन्न नगर इकाई में स्वामी विवेकानंद की जयंती सोमवार को युवा दिवस के रूप में मनाया। कॉलेज मंत्री साक्षी कुमार, मानसी नगर इकाई में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रौशन कुमार, गोगरी नगर इकाई में नगर मंत्री लक्की सिंह के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में राष्ट्र प्रेम, चरित्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के प्रति चेतना जागृत करना था। इस मौके पर अभाविप के जिला संयोजक नीतीश पासवान, अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज आनंद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रौशन कुमार, अमन पाठक, पप्पू पांडे, निलेश कुमार, आनंद राही, सनोज शर्मा, नगर अध्यक्ष अंबानी, नगर मंत्री लकी सिंह, दिलखुश सिंह प्रिंस केसरी, अंकुश कुमार, मोना कुमार, अभिनव कुमार, रोहित, गौरव कुमार, उदित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। फोटो: 17 कैप्शन: सोमवार को शहर के कोशी कॉलेज में युवा दिवस मनाते अभाविप। बॉक्स: नई सोच के साथ अपनी क्षमता का इस्तेमाल करे युवा : प्राचार्य गोगरी, एक संवाददाता केडीएस कॉलेज गोगरी में युवा दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ रोशन रवि अध्यक्षता में एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दुस्तान के विकास में युवाशक्ति के योगदान विषय पर विभिन्न विद्वानों ने अपने-अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉ. रोशन रवि में कहा कि नई सोच के साथ अपनी क्षमता का इस्तेमाल युवा करें। युवा शक्ति किसी भी समाज की और राष्ट्र की वैचारिक ताकत होती है। राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष ब्रज विनोद गौतम ने अपने काव्य पाठ के द्वारा यह बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रेरणादायी है। इस मौके पर दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ वर्षा किरण, अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अनिल ठाकुर, हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. पंकज कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष बबलू कुमार के अलावा छात्रा अंकिता, रेवती, छात्र मनीष, रूपक आदि ने भी अपने विचार रखे। फ़ोटो- 16 कैप्शन: गोगरी: युवा दिवस पर छात्र व छात्राओं को संबोधित करते प्राध्यापक। बॉक्स: युवाओं को स्वामी विवेकानंद के मार्गो पर चलने से कल्याण संभव गोगरी, एक संवाददाता स्वामी विवेकानंद की 163 वी जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में दिव्यांगजन कल्याण समिति के शिष्ट मंडल ने एक निजी एकेडमी में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में दिव्यांग जन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने आए हुए समस्त दिव्यांग जनों एवं समाजसेवी से उनके जीवन के अपील करते हुए कहा कि आज युवा के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद का जीवन काफी संघर्ष में बीता वे बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे। उनका समस्त जीवन समाज के उत्थान में बीता। स्वामी विवेकानंद ने विश्व के मानचित्र में भारत को अग्रणीय प्रदान किया एवं विश्व गुरु की पदवी प्राप्त करवाया। आज युवा पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा लेनी चाहिए इस अवसर पर राकेश कुमार के अलावा संघ के विनय कुमार मिश्रा, रामदेव कुमार, राहुल कुमार, रितेश कुमार, दीपक कुमार, सुजीत कुमार, संजीव कुमार, प्रीतम कुमार ,संदीप पटेल, बृजेश कुमार, कुंदन कुमार, प्रमोद चौरसिया आदि मौजूद थे। फ़ोटो: 15 कैप्शन: गोगरी: स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते दिव्यांगजन। गोगरी में एसडीपीओ साक्षी ने किया योगदान गोगरी। गोगरी पुलिस अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को नए एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने योगदान किया। योगदान करने के बाद निवर्तमान एसडीपीओ अखिलेश कुमार ने कार्यालय के कर्मियों से परिचय कराया। अनुमंडल के बेलदौर, परबत्ता एवं गोगरी प्रखंड के भौगोलिक स्थिति से नए एसडीपीओ को अवगत कराया। इस मौके पर गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह आदि उपस्थित थे। मारपीट में वृद्ध घायल, प्राथमिकी करायी दर्ज गोगरी। गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत इमादपुर बिन्दटोली गांव में आपसी मारपीट में वृद्ध छत्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। इधर गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;