जिले में होली मिलन समारोह की रही धूम, फगुआ गीतों पर झूमे दिनभर लोग
जिले में होली मिलन समारोह की रही धूम, फगुआ गीतों पर झूमे दिनभर लोग जिले में होली मिलन समारोह की रही धूम, फगुआ गीतों पर झूमे दिनभर लोग

खगड़िया, नगर संवाददाता। रंगों के महापर्व होली को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। जिले के स्कूलों में छात्रों ने आपस में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तो विभिन्न कार्यालयों में भी कर्मियों व अधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। जबकि विभिन्न राजनीतिक दलों, विभिन्न संगठनों व पूर्व सैनिकों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। सोमवार को जदयू द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन शहर के आर्य समाज रोड स्थित मंगलम विवाह भवन में किया गया। इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू मंडल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज कुमार फोगला के अगुवाई में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान एनडीए गठबंधन के विभिन्न दलों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि ने भाग लिया। मौके पर सदर विधायक ने अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसके साथ ही पूरे परिसर में अबीर गुलाल उड़ना शुरू हो गया। वहीं फगुआ गीतों पर जमकर एक दूसरे के साथ दिया और जमकर मस्ती किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, रालोमो जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, जदयू के शंभू झा, दीपक सिन्हा, राजनीति प्रसाद सिंह, नीलम वर्मा, उमेश सिंह पटेल, अविनाश कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जितेन्द्र यादव, मनीष राय, इंदुभुषण कुशवाहा, नंदू शाह, कुलदीप कुमार समेत काफी संख्या में जदयू के कार्यकत्र्ता आदि मौजूद थे। फोटो: 15 कैप्सन: जदयू द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित विधायक बबलू मंडल व अन्य। बॉक्स: पूर्व सैनिकों ने शहर में एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर मनाई होली खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता पूर्व सैनिक संघ कार्यालय गोशाला रोड खगड़िया में पूर्व सैनिकों के द्वारा सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में पूर्व सैनिकों ने कहा कि इस तरह का आयोजन बहुत जरूरी है। जिससे कि होली की परंपरा को जीवित रखा जा सकें। होली हमारी पारंपरिक त्यौहार है जिससे समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द का वातावरण बनता है। इस रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण ढंग से अवश्य मानना चाहिए जिससे कि आने वाली पीढ़ी भी इस परंपरा से अवगत हो। इस समारोह में जिन पूर्व सैनिकों ने भाग लिया उनमें जिला सचिव पूर्व सैनिक नरेश प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, राम सकल सिंह, चंद्रवीर ठाकुर, प्रिंस कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार मालाकार, प्रीतम कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, अरविंद प्रसाद सिंह, अरविंद चौरसिया, योगेंद्र प्रसाद सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, पंकज कुमार मेहता, अरविंद कुमार, हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। कैप्सन : 12
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



