सम्राट चौधरी क़ो मुख्यमंत्री बनने से जिले में जश्न का माहौल

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

पेज चार की लीड:सम्राट चौधरी क़ो मुख्यमंत्री बनने से जिले में जश्न का माहौलसम्राट चौधरी क़ो मुख्यमंत्री बनने से जिले में जश्न का माहौलसम्राट चौधरी क़ो मुख

सम्राट चौधरी क़ो मुख्यमंत्री बनने से जिले में जश्न का माहौल

खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम बिहार में भाजपा नेता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की खुशी में बुधवार को जिले में जश्न का माहौल देखा गया। एनडीए कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ परबत्ता में भव्य रैली एवं पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भगवामय बना दिया। रैली के दौरान जगह-जगह आतिशबाजी की गई और लोगों के बीच मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाबूलाल शौर्य के आवास परिसर में समर्थकों ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं के साथ अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाईयां बांटी।

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। डुमरिया बुजुर्ग भगवती मंदिर, नयागांव स्वर्ण दुर्गा मंदिर, मड़ैया दुर्गा मंदिर, गोगरी जमालपुर स्थित दुर्गा मंदिर एवं श्रीरामपुर ठुठी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने आरती और जयघोष के साथ भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस मौक़े पर भाजपा नेता संतोष सिंह सोलंकी, प्रखंड अध्यक्ष जयंत कुमार, राजीव चौधरी उर्फ गुड्डु विकास, सतीश मिश्रा एवं चमन सिंह आदि ने कहा कि यह दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरेगा। पूरे परबत्ता क्षेत्र में दिनभर उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बना दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।