ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाशांति व सौहार्द्र के माहौल में मनाएं दुर्गा पूजा

शांति व सौहार्द्र के माहौल में मनाएं दुर्गा पूजा

आपसी शंाति व सद्भाव के माहौल में दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। पूजा के दौरान उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बातें मानसी थाना परिसर मेंं गुरुवार को आयोजित शांति समिति की बैठक...

शांति व सौहार्द्र के माहौल में मनाएं दुर्गा पूजा
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याFri, 04 Oct 2019 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

आपसी शंाति व सद्भाव के माहौल में दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। पूजा के दौरान उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बातें मानसी थाना परिसर मेंं गुरुवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में बीडीओ मो. आबिद हुसैन ने कही। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान अफवाह फैलाने वालों से दूर रहें।

उपप्रमुख हीरालाल यादव, सैदपुर सरपंच सोगारथ यादव, पश्चिमी ठाठा मुखिया नरेश प्रसाद सहनी, पूर्व उपप्रमुख उपेन्द्र सिंह, जदयू नेता राजनीति सिंह, प्रशांत कुमार सिंह आदि ने पुलिस गश्त तेज रखने तथा महिला पुलिस की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति की मांग की। मौके पर दारोगा सुरेन्द्र कुमार सिंह, विपीन कुमार सिंह, रेलवे दुर्गा मंदिर मेला समिति के सचिव नीरज कुमार, अरैया दुर्गा मंदिर के उमेश पासवान, चकहुसैनी सरपंच शषिभूषण सिंह, पूर्वी ठाठा सरंपच प्रतिनिधि शंकर यादव, अमनी मुखिया प्रतिनिधि डव्लू पासवान, भाजपा नेता गोपालकृष्ण चौधरी आदि मौजूद थे।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं दुर्गा पूजा : आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण माहौल में दुर्गा पूजा का त्योहार मनाएं। यह बातें एसडीओ सुभाष चन्द्र मंडल बुधवार को गोगरी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में कही। वहीं एसडीपीओ पीके झा ने स्थानीय सभी दुर्गा मंदिर के सदस्यों व स्थानीय लोगों से समस्याओं की जानकारी भी ली। एसडीपीओ ने बड़ी लाल दुर्गा मंदिर गोगरी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिस मंदिर में बलि प्रथा चल रहा है वहां बलि के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने की बात कही।

लाल दुर्गा मंदिर परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने व प्रतिमा विसर्जन निर्धारित समय पर करने की बात कही। कहा कि मेला में कोई भी संदिग्ध लोग दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को देने को कहा। इस मौके पर डीसीएलआर मो. मुस्तकीम, पुलिस इंस्पेक्टर दीपक कुमार यादव, थानाध्यक्ष राधवेन्द्र कुमार सिंह, करूणेश मिश्रा, नीतीश कुमार सिंह, राजकिशोर यादव, मो. फैजान आलम, मो. मंसूर आलम, राजकुमार यादव, कैलाश चन्द्र यादव आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें