स्टेट हाइवे पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, तीन गंभीर

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र में बलहा बस्ती गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को मानसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्टेट हाइवे पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, तीन गंभीर

खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बलहा बस्ती गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल 112 आपातकालीन सेवा को सूचना दी। 112 की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मानसी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।घायलों

की पहचान लालू कुमार, पिता लम्बू यादव, निवासी सोनवर्षा; गुड्डू कुमार, पिता श्याम साह, निवासी रोहियार; तथा छोटू कुमार, पिता शंभू शरण साह के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsस्टेट हाइवे पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, तीन गंभीर