ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाजिले का कैंब्रिज कोशी कॉलेज है बदहाल

जिले का कैंब्रिज कोशी कॉलेज है बदहाल

खगड़िया का कैंब्रिज कहे जाने वाले कोशी कॉलेज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। आजादी की स्वर्णिम अतीत समेटे कॉलेज आज जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच गई...

जिले का कैंब्रिज कोशी कॉलेज है बदहाल
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याSun, 07 Jan 2018 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

खगड़िया का कैंब्रिज कहे जाने वाले कोशी कॉलेज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। आजादी की स्वर्णिम अतीत समेटे कॉलेज आज जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच गई है।

28 एकड़ क्षेत्र में कोशी कॉलेज परिसर फैला है। मैदान से लेकर भव्य भवन और सारी सुविधाएं छात्रों के लिए है। वर्तमान में यह बदहाली में है। आज यानि आठ जनवरी को कॉलेज अपना 72वां स्थापना दिवस मना रहा है। आठ जनवरी 1947 में स्थापित कोशी कॉलेज का स्वर्णिम आज कहीं खो गया दिखता है।

कॉलेज के भवन पर काई जमा है। दीवाल व छत जर्जर है। छात्र कॉमन रूम में घास उगे हैं। छात्रा कॉमन रूम में भी सुविधा नहीं है। प्रयोगशाला में उपस्कर नहीं है। यहां तक कि शिक्षक के अभाव का दंश झेल रहा है। संसाधन व सुविधा की बाट जोह रही है। वर्तमान में कॉलेज की भवन जर्जरता का आलम यह है कि छत के नीचे पढ़ाई करने वाले छात्र व छात्राओं की जान सांसत में है। कब छत किस छात्र पर गिर पड़े कहा नहीं जा सकता है।

दीवाल पर घास तो घास पौधे भी उगे हैं। जो भवन को और कमजोर बना रहा है। यहां तक कि स्थापना काल के बाद कब मरम्मत व दीवाल पर रंग रोगन हुआ कॉलेज के कर्मी को भी ठीक से याद नहीं है। कोशी कॉलेज अपनी बदहाली के बीच अब नेक मूल्यांकन कराने की तैयारी में है।

14 साल से छात्रावास की सुविधा नहीं: कोशी कॉलेज में छात्रों को पिछले 14 साल से छात्रावास की सुविधा नहीं मिल रही है। 50 बेड के खपरैल छात्रावास 2003 जो बंद हुई आज तक चालू नहीं हुई। इसके बाद कॉलेज के जमीन पर सौ बेड की ओबीसी छात्रावास का निर्माण किया गया। एक तो लम्बे इंतजार के बाद 2012 में भवन कॉलेज को सुपुर्द किया गया। पर यहां पुलिस बल व आईटीआई कॉलेज चलने लगा। पिछले एक सप्ताह पहले लम्बे जद्दोजहद व इंतजार के बाद छात्रावास को पूरी तरह से खाली कराया गया। इस बीच छात्रों को छात्रावास में की व्यवस्था नहीं हो पाई। अब कब तक छात्रावास को छात्रों को उपलब्ध कराया जाता है इस पर निगाह है। कई साल से महिला छात्रावास अधूरा है। वही अल्पसंख्यक छात्रावास चालू है तो वहां अधिक बाहरी स्टूडेंट रहते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें