Khagaria News: गोगरी: किराना दुकान में चोरी, लाखों का सामान व नकदी गायब
Khagaria News: गोगरी: किराना दुकान में चोरी, लाखों का सामान व नकदी गायबगोगरी: किराना दुकान में चोरी, लाखों का सामान व नकदी गायबगोगरी: किराना दुकान में चोरी, लाखों का

Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र में चोरों ने शनिवार की रात दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। गोगरी बाजार स्थित कृष्णा टेकरीवाल की किराना दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान से कई महंगे केशर के पैकेट, सिगरेट आदि सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। दुकानदार कृष्णा ने बताया कि वे अपने मकान का प्लास्टर कराने बाहर से बांस गाड़कर मचान बनाया था। चोर ने उसी बांस के मचान से छत पर चढ़कर दुकान में घुस गया और लाखों रुपए का सामान औऱ नकदी की चोरी कर ली।
सुबह जब दुकान खोलने गया तो अंदर का सामान अस्त व्यस्त अवस्था में दिखा। जब दुकान का गल्ला देखा तो उसमें रखे नकदी भी गायब था। दुकान में लगे सीसी फुटेज को खंगाला तो उसमें साफ दिख रहा है कि एक युवक अपने सिर पर गमछा रखकर सामानों की चोरी कर रहा है। सिर पर गमछा रखने से चोर का मुहं स्पस्ट नही दिख रहा है। कृष्णा ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन वे सूचना के चार घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की उदासीनता से गोगरी की घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र में पुलिस गश्ती नियमित नहीं की जा रही है। वही गोगरी ब्राह्मण टोला वार्ड संख्या चार स्थित किशोर कुमार मिश्रा के घर से भी चोरों ने एक मोटर चोरी कर ली। दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के देर से घटनास्थल पर पहुंचने को लेकर एसपी से भी सवाल किया गया। एसपी ने मामले में जांच कराने की बात कही है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद की ओर से गोगरी बाजार में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी खराब हैं। यदि कैमरे चालू होते तो चोरी की घटना में पुलिस को चोरों की पहचान करने में मदद मिल सकती थी। सीसीटीवी कैमरों के खराब रहने को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर चोरी हुए सामान और नकदी की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इधर गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन किया जाएगा।


