महेशखूंट गंडक घाट पर नहीं बना पुल, जान जोखिम में डाल नाव से आवागमन के लिए मजबूर हैं लोग

Feb 27, 2026 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

महेशखूंट गंडक घाट पर नहीं बना पुल, जान जोखिम में डाल नाव से आवागमन के लिए मजबूर हैं लोग

महेशखूंट गंडक घाट पर नहीं बना पुल, जान जोखिम में डाल नाव से आवागमन के लिए मजबूर हैं लोग

महेशखूंट। एक प्रतिनिधि महेशखूंट थाना क्षेत्र के पतला गंडक घाट पर जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के वर्षो बाद ीाी पुल का निर्माण नहीं हो सका है। पतला गांव निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य आदेश सिंह, दीपक सिंह, प्रभाकर सिंह बेचन सिंह आदि ने बताया कि हर विधानसभा चुनाव में पतला में गंडक नदी पर पुल बनाने का आश्वासन प्रत्याशियों द्वारा दिया जा रहा है,लेकिन पुल का निर्माण अब तक नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुल नहीं बनने के कारण दुर्गम दियारा इलाके के लाखों लोग आज भी नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। गंगा नदी मे पुल नहीं रहने के कारण दियारा मे बसे लोगों को बाढ़ व बरसात के दिनों में अधिक परेशानी होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय लोगों ने बताया ऐसी बात नहीं है कि इस इलाके में विकास के काम नहीं हुए हैं, लेकिन गंगा नदी मे पुल नहीं बनने के कारण लोगों को खासा परेशानी हो रही है। दियारावासी को पतला गंडक घाट पर पुल के निर्माण नहीं होने के कारण आक्रोश देखा जा रहा है। नाव से लोग करते हैं आवागमन: पतला गंडक घाट पर पुल नहीं रहने के कारण दियरा जाने के लिए लोग नाव से आते-जाते हैं। जिसके कारण किसानों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करणा पड़ता है। भदलय गांव के किसान सुबोध यादव, संतोष यादव, गेणा यादव , हिटो यादव, पतला गांव के मंगल सिंह,आदेश सिंह, बन्नी के बंदेलाल सिंह आदि ने बताया जिले के सैकड़ों किसानों की करीब एक हजार एकड़ खेत मुंगेर जिले के दियरा क्षेत्र मे पड़ता है। पुल नहीं रहने के कारण नाव जान जोखिम में डालकर पशुओं के लिए चारा व फसल लाते हैं। अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने मे पुलिस को होती है परेशानी: पतला गंडक पर पुल नहीं रहने के कारण आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने मे खगडिया व मुंगेर जिले के पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। पुल नहीं रहने के कारण अपराधियों एक से एक घटना को अंजाम देकर दियरा क्षेत्र भाग जाते है। नाव दुर्घटना होने की रहती है आशंका: महेशखूंट थाना क्षेत्र के गंडक घाट पर पुल नहीं रहने के कारण रोजाना सैकड़ों लोगों नाव से दियारा इलाके आते जाते हैं। तेज हवाएं के कारण व कभी कभी नाव पर ओवरलोडिंग के कारण नाव दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। पुल निर्माण की आस में लोग हैं। बोले लोग : .1 गंडक नदी पर पुल निर्माण होने से लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इस दिशा में शीघ्र पहल होनी चाहिए। चंदन कश्यप, जदयू नेता, महेशखूंट। 2. इस गंडक घाअ पर स्थानीय लोगों को नाव के उपयोग से राहत मिलेगी वे सुरक्षित रहेंगे। जल्द निर्माण की जरूरत है। कन्हैया सिंह, पंचायत समिति सदस्य, झिकटिया। 3. पतला गंडक नदी में पुल बनने से मुंगेर और खगड़िया जिले के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और समय की बचत होगी। शौकत आलम, उपमुखिया, झिकटिया। 4. पुल बनने से अपराधि व आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगेगी। क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारी को सुविधा मिलेगी। चंदन कुमार, जिला परिषद सदस्य, महेशखूंट। 5. किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। किसानों को पशु आहार और फसल ढुलाई में सहूलियत होगी। अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को ध्यान देने की जरूरत है। मुकेश कुमार सुमन, सामाजिक कार्यकर्ता, झिकटिया। 6. पुल बनने से क्षेत्रीय और औद्योगिक विकास होगा। फसलों की ढुलाई सस्ती होने से किसानों को ज्यादा फायदा होगा। किसानों का अनाज सीधे बाजार तक पहुंच सकेगा। डॉ कुंदन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता, महेशखूंट। बोले विधायक: महेशखूंट थाना क्षेत्र के पतला गंडक नदी में पुल निर्माण शुरू करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। पन्नालाल सिंह पटेल, क्षेत्रीय विधायक, बेलदौर। बोले सांसद: लोगों की समस्या को देखते हुए पुल निर्माण को लेकर जल्द डीपीआर बनवाया जाएगा। जिससे पुल निर्माण का रास्ता साफ हो सके। राजेश वर्मा, सांसद, खगड़िया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।