Khagaria News: जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए 159 छात्र छात्राएं चयनित
Khagaria News: बेलदौर के कोसी इंटर हाईस्कूल में प्रखंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 203 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता से 159 छात्र-छात्राओं का जिला स्तर के लिए चयन किया गया। दौड़, खो-खो और कबड्डी में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। अगला कार्यक्रम कबड्डी और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड के कोसी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में गुरुवार को प्रखंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के विभिन्न संकुलों से 203 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 93 छात्र एवं 110 छात्राएं शामिल है। इनमें प्रतियोगिता के बाद 159 छात्र-छात्राओं का चयन जिला स्तरीय आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिता के किया गया। जानकारी के मुताबिक 100, 200, 400, 600 एव 800 मीटर के दौड़ में क्रमश: अंडर 14,17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं ने भाग लिया। जिसमें अलग-अलग वर्गों में चार-चार प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया।
इसके अलावा खो-खो अंडर 17 बालक वर्ग में कोसी इंटर हाईस्कूल के छात्र, अंडर 14 में बालिका वर्ग ओबीसी बालिका आवासीय स्कूल, आदर्श मिडिल स्कूल पनशलवा, मिडिल स्कूल पंचरासी, कोसी इंटर हाईस्कूल पनशलवा एवं अंडर 19 बालिका वर्ग में अपग्रेडेड हाईस्कूल तेलिहार की छात्राएं चयनित हुई। खेल प्रतियोगिता में बीडीओ प्रेम कुमार यादव, एमडीएम बीआरपी रोहित कुमार रावत, मिडिल स्कूल बोबिल फुलवड़िया के एचएम प्रशांत कुमार साम्राज्य, कोसी इंटर हाईस्कूल पनशलवा के मोहम्मद जावेद शकील, संजय कुमार सिंह, फिजिकल टीचर दीपक राठौर, गौरव कुमार, शैलेन्द्र कुमार भारती, नूतन सिंह, मनीष कुमार, कंचन कुमारी, शशि कुमार, शंभु कुमार सिंह के अलावा शिक्षक संजय कुमार, सुमित कुमार, नीरज कुमार, भीमसेन जोशी, बेचनारायण ठाकुर, रिया कुमारी, सरोज भारती के अलावा इसमें भाग लेने वाले स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी। शुक्रवार को इसी खेल मैदान में कब्बडी एवं फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है।


