शहर के राजेन्द्रनगर कुष्ठ कॉलोनी में बांटे कंबल
खगड़िया के राजेंद्र नगर कुष्ठ कॉलोनी में शनिवार को कंबल वितरण किया गया। सहायक निदेशक श्रीमति शशि प्रिया ने लगभग 30 महिला एवं पुरुषों को कंबल वितरित किए। उन्होंने ठंड से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...
Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSun, 29 Dec 2024 01:33 AM

खगड़िया। एक संवाददाता शहर के राजेंद्र नगर कुष्ठ कॉलोनी, भदास उत्तरी, वार्ड नंबर 06 में शनिवार को कंबल वितरण किया गया। सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की श्रीमति शशि प्रिया द्वारा लगभग 30 महिला एवं पुरुषों के बीच शुक्रवार की संध्या में कंबल वितरण किया गया। साथ ही ठंड से बचने के लिए श्रमति शशि प्रिया सहायक निदेशक के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।