ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाभाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार की सुबह में गोगरी के मनसा बाबा स्थान से बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याThu, 11 Aug 2022 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

गोगरी । एक संवाददाता

हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार की सुबह में गोगरी के मनसा बाबा स्थान से बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। गोगरी प्रखंड के राटन गांव से मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विनय भारती चौरसिया, जिला महामंत्री जितेन्द्र यादव, जिला प्रवक्ता नीतीश कुमार सिंह व गोगरी नगर अध्यक्ष राजेश पंडित तिरंगा झंडा दिखा लगभग 80 बाइक को रवाना किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा यह तिरंगा यात्रा गांव-गांव तक जाएगी। गोगरी पश्चिमी के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा और नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा जिला प्रवक्ता नीतीश कुमार सिंह ने जगह-जगह रुककर लोगो को अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने को जागरूक किया। नीतीश सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें