भाजपा कल से 20 अप्रैल तक भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मनाएगी जयंती सप्ताह

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

भाजपा कल से 20 अप्रैल तक भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मनाएगी जयंती सप्ताह भाजपा कल से 20 अप्रैल तक भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर

भाजपा कल से 20 अप्रैल तक भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मनाएगी जयंती सप्ताह

खगड़िया । एक प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह कार्यक्रम बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक व्यापक रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के हर वर्ग तक बाबा साहब के विचारों को पहुंचाया जा सके। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू पासवान ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह बाबा साहब कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा ने किया।

इस अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ विधिवत रूप से की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि आगामी 13 अप्रैल को प्रात:काल बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा संध्या समय दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण, संगोष्ठी, चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता सहित विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और उन्हें सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में कार्यक्रम संयोजक डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव तथा सह संयोजक जिला मीडिया प्रभारी एवं मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय ने कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंदना कुमारी ने भी अपने विचार रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक का समापन जिला मंत्री नवीन सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री नंदू शाह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शाह, प्रीति प्रिया, लक्ष्मी देवी, जिला मंत्री मधु देवी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुस्कान शर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद पासवान, मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार, संजय ठाकुर, शुभंकर शुभम उर्फ अनुपम सिंह, राजीव कुमार धमाका, रमेश चंद्र सूर्य, प्रिंस भारती, अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पासवान, सरपंच जुगेश पासवान, विकास कुमार, विक्की कुमार, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशि रंजन कुमार, देवानंद स्वामी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।