भाजपा का सफर असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से भरी है अमर गाथा: मंत्री

Apr 07, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

भाजपा का सफर असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से भरी है अमर गाथा: मंत्रीभाजपा का सफर असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से भ

भाजपा का सफर असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से भरी है अमर गाथा: मंत्री

खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता भाजपा का सफर असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से भरी अमर गाथा है। यह बातें सोमवार को बहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर सभी समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का स्थापना हुई थी। वही भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत के नेतृत्व में धूमधाम से किया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित, दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् गीत के साथ की गई।वही

स्थापना दिवस बैठक कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शत्रुध्न भगत ने की तथा संचालन जिला महामंत्री नीतीश कुमार ने किया।भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के स्वप्न को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज धरातल पर साकार होते देखना प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामानुज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जनसंघ से लेकर आज तक भाजपा की मजबूती कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास के लिए कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा, कंचन पटेल, जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अश्वनी चौधरी, प्रदेश परिषद सदस्य कृष्ण कुमार मुन्ना यादव, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, राजेश सिंह, जिला मंत्री विजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, जिला प्रवक्ता ई. धर्मेंद्र यादव, प्रो. अरविंद सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना सिंह पटेल, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी अंकित सिंह चंदेल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह सहित अनेक नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शाह, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, मधु देवी, जिला प्रवक्ता उदय भास्कर, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रताप रवि सिंह, भाजपा नेता रवि सिंह राजपूत, राजाराम सिंह, गोपाल चौधरी, गोपाल राय, रमाकांत रजक, मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार, रंजीत कुमार उर्फ सोनू चौरसिया, सुभाष यादव, रितेश शर्मा, सोनी देवी, संजय ठाकुर, चुनाव सेल जिला संयोजक अक्षय सूरी, दलित प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरिलाल दास, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. पुनीता देवी, नगर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रूबी देवी, उपाध्यक्ष अल्पना कुमारी, गुंजन पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत द्वारा कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरित कर स्थापना दिवस की खुशी मनाई गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।