असम, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
असम, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न असम, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में जीत पर

खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता असम, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर शहर राजेंद्र चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल एवं अबीर लगाकर, पटाखे फोड़कर तथा मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि असम, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी में मिली यह ऐतिहासिक जीत वहां की जागरूक जनता, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं भाजपा के निष्ठावान नेताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है।उन्होंने
कहा कि इस विजय का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन के नेतृत्व एवं संगठन की कुशल कार्यशैली को जाता है। साथ ही जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ने इस जीत को संभव बनाया है। इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कंचन पटेल, ई. धर्मेंद्र यादव, आलोक विद्यार्थी, नंदू शाह, डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, अश्वनी चौधरी, अश्वनी सिंह, प्रमोद शाह, जितेंद्र यादव, सुनील चौधरी, राजेश सिंह, कुंदन सिंह, धर्मवीर जायसवाल, मृत्युंजय झा, वंदना कुमारी, मनीष कुमार राय, मनीष चौधरी, रितेश शर्मा, अजय कुमार, शुभंकर शुभम, डॉ. सुशील गुप्ता, गौरव कुमार, अक्षय सूरी, सुप्रिया निशांत, डॉ. पुनीता कुमारी, रुबी गुप्ता, अल्पना कुमारी, संगीता देवी, किरण देवी, बबीता देवी, निशांत कुमार, अभिनंदन यादव, अभिजीत कुमार निगम, विशाल लहेरी, राज किरण महतो, मुकेश कुमार आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


