Bihar STET 2025 Exam Application Date Extended to September 27 माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन 27 सितंबर तक, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsBihar STET 2025 Exam Application Date Extended to September 27

माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन 27 सितंबर तक

माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन 27 सितंबर तक माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन 27 सितंबर तक माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSun, 21 Sep 2025 04:22 AM
share Share
Follow Us on
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन 27 सितंबर तक

खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि एसटीईटी 2025 की ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथि फिर से जारी कर दी है। अब ऑनलाइन आवेदन आगामी 27 सितंबर तक भरने का समय दिया है। गत 19 सितंबर से समिति की वेबसाइट ऑनलाइन आवेदन के लिए खोल दिया गया है। बता दें कि पहले ऑनलाइन आवेदन करने की शिडयूल जारी की गई थी। अब फिर से आवेदन करने का समय दिया गया है। जिलास्तरीय एक दिवसीय नियोजन कैंप 23 सितंबर को खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिला नियोजनालय परिसर में 23 सितंबर को एक दिवसीय नियोजन कैंप लेगगा।

जिसमें बेरोजगार युवाओं को नि:शुल्क रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इधर जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि 23 सितंबर को लगने वाली जॉब कैंप में विजन इंडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कॉल सेंटर एक्सक्यूटिव के 30 पदों के लिए रिक्ति लाई जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी इस नि:शुल्क चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। फ्लायर/बॉटम जिले में 24 सितंबर तक बारिश के कम हैं आसार, मौसम बना रहेगा शुष्क जिले में अधिकतम तापमान आज रहेगा 33 डिग्री सेल्सियस हवा के असर नहीं रहने से मौसम में रहेगा हल्का उमस खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं बारिश के अब कम आसार हैं। हालांकि आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है। जिससे धूप का असर कम महसूस हो सकता है। जिले में धूप व बादल के बने रहने से मौसम में उतार चढ़ाव रह सकता है। हालांकि हल्का उमस रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने 24 सितंबर तक जारी पूर्वानुमान में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रहने की संभावना बताई है। बारिश के कम संभावना बनी है। हालांकि इस बीच कहीं-कहीं बंूदा-बांदी होने की उम्मीद जताई जा रही है। हवा के असर नहीं रहने से वातावरण में हल्का उमस बना रह सकता है। इधर अगले 24 सितम्बर तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं न्यूनतम तामपान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि में औसतन तीन से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरबा हवा चल सकती है। जिले में आज आसमान में रह सकता है बादल: जिले में 21 सितम्बर को आसमान में हल्का बादल रह सकता है। वहीं बंूदाबांदी की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकती है। इधर 22 से आगामी 24 सितम्बर तक भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगी। इस बीच हल्की बंूदा-बांदी होने की उम्मीद जताई जा रही है। इधर 25 सितम्बर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं आगामी 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि 27 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगी। 28 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकती है। वहीं आगामी 29 सितम्बर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं आसमान में बादल के साथ बंूदाबांदी हो सकती है। जिले में शनिवार को दिनभर मौसम रहा साफ: जिले में शनिवार को मौसम साफ रहा। सुबह में हल्का बारिश जैसा मौसम बना। पर, बारिश नहीं हुई। इस बीच आसमान में बादल के बीच हल्की धूप भी निकलती रही। दोपहर में आसमान में साफ होने पर धूप में गर्मी महसूस हुई। जिससे अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रही। औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चली। एक दिन पहले शुक्रवार को सुबह में आसमान में बादल के साथ हल्की बंूदा-बांदी हुई थी। इसके बाद धूप खिली रही थी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज की गई थी। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रही थी। औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली थी। गत गुरुवार की दोपहर में गरज के साथ हल्की बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज की गई थी। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रही थी। इधर गत बुधवार को हल्की बंूदाबांदी हुई थी। आसमान में बादल बना रहा था। बीच-बीच में हल्की धूप निकली थी। साथ ही शाम में उमस भी था। गत मंगलवार को दिनभर बारिश होती रही थी। आसमान में बादल बना रहा था। मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रही थी7 इधर औसतन 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरबा हवा चली थी। गत सोमवार को लगातार बारिश होती रही। आसमान में बादल बना रहा। सुबह में लगातार दो घंटे तक जमकर बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज की गई थी। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रही थी। फ्लायर: श्री नवयुवक दुर्गा स्थान में स्थापित मां दुर्गा मन्नतें करती है पूरी भव्य पूजा पंडाल रहता है आकर्षण का केन्द्र साल 1985 से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर की जा रही है पूजा-अर्चना युवाओं के हाथों में है पूजा पंडाल की जिम्मेदारी खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहर के श्री नवयुवक दुर्गा स्थान में मां दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केन्द्र रहता है। इस बार भी भव्य पूजा पंडाल बन रहा है। यहां स्थापित मां दुर्गा के प्रति मान्यता है कि भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है। शहर के लोहापट्टी स्थिति मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित वर्ष 1985 से होती चली आ रही है। बताया गया कि अभी जिस जगह भव्य मंदिर बना है, वहां तक बड़ा गड्ढा हुआ करता है। उस समय स्थानीय लोगों ने आम सहमति से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया, तब मिट्टी भराई कराकर बड़ा मंच पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की शुरूआत की गई थी। इसके बाद भव्य मंदिर का निर्माण किया गया। मंदिर में मुख्य पुजारी के रूप में उमेश पाठक तब से आज तक हैं। पूजा पंडाल में महाआरती पर बड़ी भीड़ जुटती है। मां दुर्गा की प्रतिमा शुरू से ही स्थानीय बुधवाधार के रहने वाले मुर्तिकार अर्जुन पंडित ही निर्माण करते आ रहे हैं। धन संग्रह शहर व वार्ड में चंदा कर इकट्ठा किया जाता है। भव्य पूजा होती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। थीम आधारित पूजा पंडाल आकर्षण का केन्द्र रहता है। पूजा पंडाल में सुरक्षा इंतजाम की सारी व्यवस्था की जाती है। समिति के सदस्य सहित स्थानीय युवा श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं हो ख्याल रखते हैं। पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं के बीच बांटा जाता है महाप्रसाद : पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाता है। मंदिर में मां दुर्गा को भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरित किया जाता है। आयोजकों का कहना है कि सप्तमी पर महाप्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाने का परंपरा है। वहीं अष्ठमी पर शुद्ध घी से बनी हलुआ का प्रसाद वितरण किया जाता है। वहीं नवमीं के दिन महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का भोग लगता है। पूजा पंडाल में मां के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है। थीम आधारित बनता है पूजा पंडाल: पूजा समिति द्वारा हर साल नई नई थीम पर आधारित पूजा पंडाल का निर्माण किया जाता है। गत साल नारी शक्ति थीम पर आधारित भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया था। इससे पिछले साल कोविड पर आधारित पंडाल का निर्माण किया गया था। पूर्व में मंगलयान थीम पर पूजा पंडाल का निर्माण किया गया था। हर साल पूजा पंडाल आकर्षण का केन्द्र रहता है। थीम आधारित पूजा पंडाल के माध्यम से लोगों को संदेश दिया जा रहा है। भव्य सजावट व लाइर्टिंग की व्यवस्था की जाती है। स्थानीय कारीगर द्वारा ही पंडाल का निर्माण किया जाता है। सीसीटीवी कैमरे से भी मेला में नजर रखी जाती है। युवा बखूबी निभा रहे हैं पूजा समिति की जिम्मेदारी: श्री नवयुवक दुर्गा स्थान पूजा समिति की जिम्मेदारी युवाओं के हाथ में है। समिति में सभी सदस्य युवा हैं। आयोजक द्वारा बताया गया कि यहां पहले मंच बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की शुरूआत की गई। बाद में भव्य मंदिर का निर्माण किया गया। संस्थापक सदस्य सदाशिव 17 सालों से अधिक समय से पूजा समिति से जुड़े रहे हैं। अब युवाओं के हाथों में जिम्मेदारी दी गई है। युवा बेहतर तरीके से पूजा का आयोजन संभाल रहे हैं। फोटो: 1 कैप्शन: शहर के श्री नवयुवक दुर्गा स्थान की भव्य मंदिर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।