Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsBihar s Development Under Nitish Kumar Peace Progress and Education
राज्य में अब प्रेम, भाईचारा व शांति का माहौल : नीतीश कुमार

राज्य में अब प्रेम, भाईचारा व शांति का माहौल : नीतीश कुमार

संक्षेप:

राज्य में अब प्रेम, भाईचारा व शांति का माहौल : नीतीश कुमारराज्य में अब प्रेम, भाईचारा व शांति का माहौल : नीतीश कुमारराज्य में अब प्रेम, भाईचारा व शांत

Wed, 5 Nov 2025 01:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम बिहार में कानून का राज्य स्थापित किया। राज्य में अब प्रेम, भाईचारा व शांति का माहौल है। यह बातें मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले के अलौली विधानसभा अंतर्गत हरिपुर मैदान व मथुरापुर खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल से विकास के काम लगे हैं। पहले की सरकार ने कोई काम नही किया। शाम के बाद कोई घर से बाहर नही निकलता था। पहले कम पढ़ाई होती थी। इलाज का इंतजाम नही था। सड़कें कम थी, जो थी उसका बुरा हाल था। समाज में विवाद का माहौल था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हिन्दू व मुसलमान के बीच झगड़ा होता था। वे बेटा, बेटी व पत्नी के चक्कर में रहते थे। हमे मौका मिला तो सबके लिए काम करते हैं। अब किसी तरह का भय का माहौल नही है। कब्रिस्तान व 60 साल पुराने हिन्दू मंदिर की घेराबंदी करायी। शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया। साइकिल व पोशाक योजनाएं चलायी। नियोजित शिक्षकों को स्थायी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहले एक माह में 39 मरीज आते थे। अभी 11 हजार मरीज आते हैं। पहले राज्य में छह मेडिकल कॉलेज था। अब 27 जिलों में मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा पंचायती राज नगर निकाय में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया गया। बिहार में महिलाओं को 35 प्रतिशत दिया गया, जो देश में सबसे अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार भी सहयोग कर रहे हैं। खगड़िया के विकास की गिनायी उपलब्धियां : मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में खगड़िया जिले के विकास की भी उपलब्धियां भी गिनायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागमती तटबंध को ठीक किया गया। जिले में 77 पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया गया। डुमरी पुल की मरम्मत व खगड़िया-सिमरिया एनएच 31 की चौड़ीकरण की गई। मेडिकल कॉलेज, नगर सुरक्षा तटबंध, खगड़िया-बखरी बस स्टैंड सड़क का निर्माण, बेलदौर में स्टेडियम, गोगरी में बाइपास सड़क का निर्माण सहित कई काम किए जा रहे हैं। सभा को अलौली से जदयू प्रत्याशी रामचंद्र सदा, खगड़िया सदर विधानसभा से जदयू प्रत्याशी बबलू मंडल, सांसद राजेश वर्मा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, पूर्व विधायक चंदन राम, चंद्रमुखी देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार फोगला, रालोसपा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, हम जिलाध्यक्ष रामबली सदा, लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर जदयू नेता अशोक कुमार सिंह, सुबोध पटेल, मो. शाहेबुद्दीन, राजीव रंजन, राकेश पासवान शास्त्री, भाजपा के मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद थे।