
138वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए लोक गायक भिखारी ठाकुर
138वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए लोक गायक भिखारी ठाकुर 138वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए लोक गायक भिखारी ठाकुर
खगड़िया। एक प्रतिनिधि भारतीय नाई समाज द्वारा महान लोक गायक भिखारी ठाकुर की 138वींं जयंती गुरुवार को सदर प्रखंड अन्तर्गत भदास के पंचवटी चौक के निकट श्रद्धापूर्वक मनायी गई। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामजी ठाकुर आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं भिखारी ठाकुर के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर व संचालन जिला सचिव पांडव कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने भिखारी ठाकुर को महान लोक गायक बताते हुए कहा वे समाज के लोगो को गीत व नाटक के माध्यम से जगाने व कुरीतियों के खिलाफ लड़ने का काम किया करते थे।
भिखारी ठाकुर गीत व नाटक के माध्यम से देश में फैल रहे कुरीतियों का बहिष्कार करते थे। उन्हे भोजपुरी जगत का सेक्सपियर कहा जाता है। उनका जन्म 18 दिसंबर 1887 को बिहार के सारण जिले के कुतुबपुर (दियारा) गांव में एक नाई परिवार में हुआ था। एवं 10 जुलाई 1971 को 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। उन्होंने अपने भोजपुरी संगीत व नाटक के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किए। भोजपुरी जगत के सेक्सपीयर के नाम से सरकार हर जिले में संगीत महाविद्यालय खोल उनको उचित सम्मान देने की हम सरकार से मांग करते हैं। वही जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर ने कहा लोक गायक भिखारी ठाकुर एक महान नाटककार समाजसेवी थे। जिन्होंने अपने नाटक के माध्यम से समाज के लिए कार्य किये उनके द्वारा किये गए कार्य को कभी भी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने जाति हीं नही सभी सम्प्रदाय के लिए जागरूकता का कार्य किये। उनके नाम से जिले में प्रतिमा व संगीत महाविद्यालय उनके नाम से बनाई जाए। इस मौके पर देश बचाओ अभियान के अध्यक्ष किरणदेव यादव, कार्यकारी रितेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामजी ठाकुर, जिला संगठन मंत्री रंजन कुमार ठाकुर, जिला युवाध्यक्ष राकेश कुमार, कार्यकारी सदस्य अरविंद कुमार, वार्ड सदस्य मंजूर ठाकुर, भदास अध्यक्ष रोहित ठाकुर, प्रिंस कुमार, अरुण ठाकुर, अशोक ठाकुर, सन्नी कुमार, मिथुन कुमार, प्रेम कुमार, राजेश ठाकुर आदि मौजूद थे। फोटो : 21 कैप्शन: गुरुवार को जयंती पर लोक गायक भिखारी ठाकुर को याद करते लोग। राजकीय नलकूप का भवन बना नशेड़ियों का अड्डा गोगरी, एक संवाददाता गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में बने नलकूप का भवन नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन नशेड़ियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रहे हैं। जिससे नशेड़ियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। बोरना पंचायत के मुखिया यास्मीन प्रवीण ने लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। जिसमें कहा है कि राजकीय नलकूप बोरना का नशेड़ियों एवं अपराधिक प्रवृति के लोग बार-बार ताला तोड़कर अन्दर प्रवेश कर जाते हैं। अन्दर में ही सिगरेट, स्मैक आदि सब सेवन करते हैं और नशे की-हालत में समान को क्षतिग्रस्त कर देता है। जिससे नलकूप से सिंचाई बाधित होता है। नलकूप को बार-बार मरम्मत कराने के बाद भी नशेड़ी लोग छत के ऊपर से ठक्कन हटाकर एवं ताला-तोड़कर अंदर प्रवेश करके नलकूप के समान को क्षति पहुंचाते हैं और सामानों की चोरी भी कर लेता है। वही मुखिया प्रतिनिधि मो. नासीर इकबाल ने गोगरी पुलिस से आग्रह कर नलकूप को क्षतिग्रस्त कर सामानों की चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत जतायी है। फोटो :19 कैप्शन: गोग़री के बोरना में क्षतिग्रस्त नलकूप। बेलदौर विधानसभा में जदयू का प्रारंभिक सदस्यता अभियान हुआ शुरू बेलदौर, एक संवाददाता प्रखंड में गुरुवार को वर्ष 2025 से 2028 के लिए जदयू के सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया। इसकी शुरुआत विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के नेतृत्व में हुई। इसमें दर्जनों जदयू के नेता व कार्यकत्र्ताओं ने अपने अपने सदस्यता का नवीकरण करवाया। शिविर को सफल बनाने में में जदयू के नूतन सिंह पटेल, प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष ऋषव कुमार, जिला उपाध्यक्ष( युवा ) आदित्य पटेल, नितीश कुमार, शिव कुमार मंडल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गुरुदेव सिंह, नवल किशोर भगत, रामकिशोर मंडल, प्रवीण चौरसिया, रतन सिंह, कौशल सिंह, शंकर सिंह, संतोष कुमार, रौशन कुमार सिंह सहित कई नेता व कार्यकत्र्ताओं ने आवश्यक सहयोग किया। फोटो: 20 कैप्शन: बेलदौर: गुरुवार को जदयू के सदस्यता नवीकरण अभियान मे भाग लेते नेता एवं कार्यकर्ता। अरसी ने पनशलवा को पराजित कर सेमीफाइनल में किया प्रवेश बेलदौर, एक संवाददाता आदर्श इंटर हाईस्कूल पीरनगरा के खेल मैदान में गुरुवार को खेले गए टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा लीग मैच सहरसा जिला के काशनगर थाना के अरसी एवं प्रखंड के पनशलवा क्रिकेट टीम के बीच खेली गई, जिसमें अरसी ने पनशलवा को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया। जानकारी के मुताबिक टॉस जीत कर अरसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर 4 गेंद में सात विकेट के नुकसान पर 191 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जबाब में उतरी पनशलवा की टीम ने सभी विकेट खोकर केवल 120 रनों पर ही सिमट गई। चौथे लीग मैच के मेन आफ दि मैच का खिताब बिजेता टीम के खिलाड़ी अर्जुन कुमार को दिया गया। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच इसी खेल मैदान में शुक्रवार को पीरनगरा बनाम सहसौल के बीच खेली जाएगी। फोटो : 22 कैप्शन: बेलदौर: गुरुवार को पीरनगरा के खेल मैदान में क्रिकेट खेलते दोनों टीम के खिलाड़ी। गोगरी: संकुलस्तरीय टीएलएम पुरस्कृत हुए कई शिक्षक शिवनारायण राम बालिका इंटर विद्यालय, जमालपुर, में टीएलएम मेला का किया गया आयोजन गोगरी, एक संवाददाता गोगरी नगर परिषद अंतर्गत शिवनारायण राम बालिका इंटर विद्यालय, जमालपुर, गोगरी में गुरुवार को टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सेवानिवृत प्रधानाध्यापक मो. रुस्तम अली ने फीता काटकर किया। मौके पर संकुल संचालक मो. शहजादा आलम, समन्वयक मो. मशीर आलम, प्रधानाध्यापक शंभू कुमार, विद्यालय अध्यापक उधव कुमार मौजूद थे। संकुल स्तरीय टीएलएम मेला में प्राथमिक विद्यालय जंयती ग्राम औता, गोगरी की शिक्षिका मधु विद्यार्थी ने अपने नवाचारी, गतिविधि-आधारित एवं बाल केंद्रित शिक्षण तरीकों के माध्यम से अंग्रेज़ी विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अविनाश कुमार कन्हैया ने गणित विषय में टीएलएम के रचनात्मक प्रयोग, सरल प्रस्तुति तथा अवधारणात्मक स्पष्टता के कारण प्रथम स्थान प्राप्त किया। पर्यावरण विषय में पूनम कुमारी मुस्लिम टोला गौरैयाबथान का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को उपस्थित अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर अभिषेक प्रकाश, राजीव कुमार, राम कुमार, ज्योति कुमारी, मधु कुमारी, अंजुम सोनी, विजेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे। फ़ोटो: 11 कैप्शन: गोग़री में आयोजित टीएलएम मेला में पुरस्कृत शिक्षक को प्रमाण पत्र देते सेवानिवृत्त हेडमास्टर। बॉक्स: टीएलएम बच्चों की पढ़ाई में सहायक: प्रधानाचार्य खगड़िया, एक प्रतिनिधि बिहार शिक्षा परियोजना के तहत गुरुवार को जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सोंडीहा संकुल में टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पसराहा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जयचंद्र कुमार उर्फ ध्रुव सिंह, पूर्व खेल शिक्षक रामसेवक सिंह, प्लस टू विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार रंजन, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रकाश मंडल तथा राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय पसराहा के समन्वयक विवेकानंद तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वर्ग 9 की छात्रा रखी कुमारी ने आए हुए आगंतुकों स्वागत गान से स्वागत किया। इस मेले में संकुल के कुल पांच विद्यालयों ने अपने स्टॉल लगाए। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार रंजन द्वारा किया गया। जबकि उद्घोषक की भूमिका जयवर्धन कुमार ने निभाई। प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार रंजन ने बताया कि टीएलएम बच्चों को पढ़ाने में बहुत मददगार होता है। इस मेले में शिक्षक अपने द्वारा निर्मित शिक्षण सामग्रियों का प्रदर्शन करते हैं, जिनके माध्यम से छात्र किसी भी विषय को आसानी से समझ पाते हैं। टीएलएम मेला शिक्षकों और छात्रों, दोनों के लिए सीखने का एक साझा मंच है, जो शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने में सहायक होता है। मूल्यांकन के पश्चात मध्य विद्यालय सोंडीहा को प्रथम, प्राथमिक विद्यालय उत्तर सोंडीहा को द्वितीय तथा मध्य विद्यालय लक्ष्मीनियां पसराहा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मध्य विद्यालय छोटी पसराहा से शिक्षिका रंजू कुमारी व शिक्षक लालू कुमार; राजकीय बुनियादी विद्यालय पसराहा से शिक्षक तपेश्वर प्रसाद गुप्ता, किशोर भारती व रजनीश कुमार; मध्य विद्यालय लक्ष्मीनियां से शिक्षिका रीता कुमारी व शिक्षक धर्मेंद्र कुमार; प्राथमिक विद्यालय सोंडीहा उत्तर से शिक्षिका प्रीति कुमारी व शिक्षक शैलेंद्र कुमार तथा मध्य विद्यालय सोंडीहा से शिक्षिका ईगल चंद्रा, ज्योति सिंह, प्रेमलता कुमारी, संगीता कुमारी, राजलक्ष्मी कुमारी, करुणा कुमारी, अनामिका भारती और शिक्षक मनीष कुमार, प्रणव कुमार, अभिषेक कुमार, विनोद कुमार एवं विद्यालय लिपिक राकेश कुमार महतो उपस्थित थे। फोटो: 8 कैप्शन: गुरुवार को टीलएम मेला में उत्कृष्ट प्रतिभागियों की टीम को मोमेंटो देते मुख्य अतिथि। समावेशी शिक्षा के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के हाल में गुरुवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन प्रशिक्षक एवं बीआरपी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार शिक्षा परियोजना खगड़िया के तहत समावेशी शिक्षा अंतर्गत नोडल शिक्षकों के बीच दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों से एक-एक नोडल शिक्षक भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से विद्यालय आने वाले स्कूली छात्रों के दिव्यागता की पहचान करना उसे परखना, तथा ऐसे बच्चों को साधन कौशल के आधार पर शिक्षा देना, एवं सामान्य विशिष्ट बच्चों के बीच के अंतर को दूर करने जैसी मुख्य धारणाएं बताई गई। कुल मिलाकर बच्चों के बीच का अंतर को दूर करना एवं ऐसे पहचाने गए दिव्यांग बच्चों के मन से हीनता के भाव को खत्म करना बताया गया। वहीं इस प्रशिक्षण के प्रशिक्षक बीआरपी विशेष शिक्षक जसवंत सिंह, हीरालाल शर्मा, शिक्षक हरिनंदन पासवान आदि थे। बताया गया कि यह प्रशिक्षण तीन बैच में दिए जाएंगे तथा एक बैच में 45 शिक्षक होंगे। यह प्रशिक्षण शनिवार तक चलेगी। तथा पुन: दूसरा प्रशिक्षण अगले आदेशानुसार दिए जाने की बात कही गई। फोटो: 23 कैप्शन: चौथम: गुरुवार को प्रशिक्षण में दिप जला कर उदघाट्न करते।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




