Khagaria News: आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन समाप्त
Khagaria News: आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन समाप्त आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन समाप्त आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल द

Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश ने हड़ताली सफाई कर्मी को मजदूरी में आवश्यक बढ़ोतरी करने एवं जल्द से जल्द सेफ्टी किट, दास्ताना, जूता आदि उपलब्ध करवाए जाने का आश्वासन दिया। सफाई कर्मी प्रतिदिन 500 सौ रुपए मजदूरी देने एवं बकाया एक माह के मजदूरी का भुगतान अभिलंब करने, सफाई के दौरान सुरक्षा को लिए जूता एवं गलव्स उपलब्ध करवाए जाने की मांग की। जिसके जबाब में कार्यपालक पदाधिकारी ने मांगों को जायज बताते हुए आवश्यक पहल करने की बात बताई। जानकारी के मुताबिका सफाई कर्मी सोमवार से हड़ताल पर चले गए थे।
दो दिनों से बेलदौर नगर पंचायत की साफ सफाई नहीं करवाए जाने से जगह-जगह कूड़े एवं कचरे का अंबार लगा हुआ है। वहीं सडक पर जल जमाव हो जाने से यह कीचड़ में बदल गया है। नगर पंचायत में 14 वार्ड हैं। बेलदौर बाजार कोसी क्षेत्र का प्रमुख ग्रामीण बाजार है। प्रतिदिन इस बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए यहां आते हैं। पड़ोसी जिले सहरसा और मधेपुरा के उपभोक्ता भी यहां खरीदारी करने के लिए आते हैं। दो दिनों से साफ सफाई नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कार्य करवाया जाता है।


