Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsBeldaur Municipal Council Successfully Collects 40 000 INR in Holding Tax During Two-Day Campaign
अभियान के पहले दिन 40 हजार रुपए की होल्डिंग टैक्स की हुई वसूली

अभियान के पहले दिन 40 हजार रुपए की होल्डिंग टैक्स की हुई वसूली

संक्षेप:

अभियान के पहले दिन 40 हजार रुपए की होल्डिंग टैक्स की हुई वसूली अभियान के पहले दिन 40 हजार रुपए की होल्डिंग टैक्स की हुई वसूली अभियान के पहले दिन 40 हज

Aug 12, 2025 05:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

बेलदौर । एक संवाददाता। सोमवार को नगर पंचायत बेलदौर के द्वारा चलाए गए दो दिवसीय अभियान के पहले दिन चालीस हज़ार रूपये की होल्डिंग टैक्स की वसूली की गई। इसके तहत इस कार्य में लगे नगर पंचायत के लगभग एक दर्जन कर्मियों ने बेलदौर बाजार में डोर टू डोर अभियान चलाया। इस अभियान के तहत प्रथम दिन लगभग आधा दर्जन होल्डर से करीब 40 हजार रुपए की होल्डिंग टैक्स वसूली की गई। कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया की टैक्स वसूली के लिए नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बेलदौर नगर पंचायत के 14 वार्डो में 67 सौ होल्डिंग धारी हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टैक्स चुकता नहीं करने वालों पर बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। फोटो : 32 सोमवार को बेलदौर बाजार में एक होल्डिंग घारक से टैक्स वसूली करते नप के कर्मी बॉक्स::: दिल्ली की खबर में ::::: दिघौन के युवक की दिल्ली में चाकू मार की हत्या के बाद परिजनों में मचा कोहराम बेलदौर, एक संवाददाता। दिघौन पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी मोहम्मद बारीक के 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रजी की दिल्ली में हत्या की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि हत्या की खबर मिलते ही मृतका के पिता सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक दिल्ली में रहकर ठेकेदारी का काम करता है। काफी दिनों से वह दिल्ली में रहकर ठेकेदारी करने का काम रहा था। परिजन अपने मासूम के मौत की खबर सुनने के बाद काफी आहत हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण भी सांत्वना देने के लिए परिजनों के पास पहुंच रहे हैं। लेकिन अपने बेटे के मौत के सदमे को परिजन बर्दाश्त नहीं कर पा रहेहैं। फोटो: 38 मृतक युवक का फाइल फोटो: शराबी सहित चार गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में बेलदौर, एक संवाददाता। पुलिस ने अलग-अलग छापामारी कर समकालीन अभियान के तहत तीन वारंटी एवं एक शराबी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार शराबी का पहचान मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना के चैतू ॠषिदेव के पुत्र गुरु प्रसाद के रूप में की गई है। वहीं गिरफ्तार वारंटी में आजाद साह, संतोष कुमार शर्मा एवं बेला नौबाद गांव निवासी पूजेश उर्फ अमित कुमार शामिल हैं। जहरीले सांप ने युवक को डंसा, मुर्छित बेलदौर। एक संवाददाता। सकरोहर पंचायत के पंचरासी गांव निवासी शंकर साह के बीस वर्षीय पुत्र अमित कुमार को सोमवार को एक जहरीले सांप ने डंस लिया। बताया जा रहा है कि सांप डंसने के बाद युवक मुर्छित हो गया। उसे आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां उसका इलाज चल रहा है। । डाकघर का सर्वर डाउन, 11 दिनों से काम काज ठप लोगों को हो रही परेशानी, डाकघर की सभी सेवाएं हैं ठप विभाग द्वारा सर्वर को दुरुस्त करने का किया जा रहा है प्रयास बेलदौर, एक संवाददाता। बेलदौर डाकघर का सर्वर डाउन रहने से यह सेवा गत एक अगस्त से ठप है। इससे डाकघर में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री पत्र, जमा निकासी आदि सभी सेवाएं ठप है। बेलदौर डाकघर के डाकपाल मधु कुमार के मुताबिक राज्यस्तर पर डाक घर का सर्वर गत एक अगस्त से डाउन चल रहा है, जिससे डाक से जुड़ी सभी सेवाएं गत ग्यारह दिनों से बाधित हो गई है। मारपीट में दोनों पक्ष से आठ घायल, थाने में दिया आवेदन बेलदौर, एक संवाददाता। तेलिहार गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलावस्था में सभी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को तेलिहार पंचायत के वार्ड नंबर दो में हुई मारपीट में एक पक्ष से पांच, जबकि दूसरे पक्ष से तीन लोगों के घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के प्रकाश सिंह एवं नीतीश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। जबकि नीतीश के पत्नी साक्षी, प्रकाश सिंह के पुत्र अजीब एवं आजेश को पीएचसी से इलाज किया यजा रहा है। जख्मी के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर शिकायत किया है। वहीं दूसरे पक्ष से चंद्रहास सिंह ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर प्रथम पक्ष के लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर तीन लोगों को घायल कर देने की शिकायत की है। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मारपीट कर जान से मार देने की धमकी बेलदौर, एक संवाददाता। नगर पंचायत के भैंसाडीह गांव निवासी पंकज चौधरी के पत्नी पूजा देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने ही गांव के चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर जान से मार देने की धमकी देने की शिकायत की है। आवेदन में आवेदिका ने गांव के ही शंकर चौधरी, उसके दो पुत्र क्रमश: गुड्डू एवं सुबोध चौधरी एवं दिनेश चौधरी के पुत्र उनतीस चौधरी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि घटना के समय सभी सशस्त्र लैश हो उसके घर पर हमला कर सपरिवार के साथ मारपीट की एवं जान से मार देने की धमकी दी। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शिविर में 132 महिलाओं का हुआ प्रसव पूर्व जांच बेलदौर पीएचसी में लगाया गया शिविर शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने किया विभिन्न प्रकार की जांच बेलदौर, एक संवाददाता। पीएचसी बेलदौर एवं एडिशनल पीएचसी पीरनगरा में सोमवार को आयोजित मासिक शिविर में 132 महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवा दी गई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित शिविर में पीएचसी बेलदौर में 82, एडिशनल पीएचसी पीरनगरा में 50 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच किया गया। पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं एडिशनल पीएचसी पीरनगरा में आयुष चिकित्सक विनोद कुमार के निगरानी में मासिक शिविर का आयोजन किया गया।