ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाखगड़िया: सड़क दुर्घटना में बेगूसराय के युवक की मौत

खगड़िया: सड़क दुर्घटना में बेगूसराय के युवक की मौत

खगड़िया- महेशखूंट एनएच 31 पर सोमवार की देर रात ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बड़ी बलिया गांव निवासी जितेंद्र यादव के रूप में की गई। जितेन्द्र अपने गांव से...

खगड़िया: सड़क दुर्घटना में बेगूसराय के युवक की मौत
हिन्दुस्तान,खगड़ियाTue, 16 Feb 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

खगड़िया- महेशखूंट एनएच 31 पर सोमवार की देर रात ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बड़ी बलिया गांव निवासी जितेंद्र यादव के रूप में की गई।

जितेन्द्र अपने गांव से ससुराल महेशखूंट थाना क्षेत्र के लेवा गांव जा रहा था। इसी दौरान सपहा के निकट सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस ने मृतक के ससुराल वालों को दी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मृतक की पहचान की। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जितेंद्र की मौत के बाद उसके 3 बच्चों की परवरिश की चिंता लोगों को सता रही है। हर कोई छह साल के हिमांशु, तीन साल के अमन व एक साल के मासूम बेटे को देख कर चिंता जता रहे थे। इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें