Khagaria News: स्कूलों की समस्याओं को दूर करने की पहल
Khagaria News: स्कूलों की समस्याओं को दूर करने की पहलस्कूलों की समस्याओं को दूर करने की पहलस्कूलों की समस्याओं को दूर करने की पहलस्कूलों की समस्याओं को दूर करने की प

Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने शनिवार को इंटर विद्यालय रामगंज संसारपुर एवं राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय लाभगांव रामनगर मठ की शैक्षणिक व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान इंटर विद्यालय रामगंज संसारपुर में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर सड़क, शिक्षक सदन, गर्ल्स कॉमन रूम और जिम के लिए भवन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति को स्वयं देखा और इनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। विधायक ने राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय लाभगांव रामनगर मठ की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्था की भी जानकारी ली。
शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाएँ
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल इस बात की है कि उन्हें बेहतर अवसर, सही मार्गदर्शन और पर्याप्त शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के सर्वांगीण विकास की बुनियाद है और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराकर ही खगड़िया के भविष्य को मजबूत बनाया जा सकता है।
स्थानीय नेताओं की उपस्थिति
मौके पर विद्यालय के भू-दाता के पौत्र नयन कुमार, जदयू नेता दीपक सिन्हा, उमेश सिंह पटेल, डॉ. प्रभाष कुमार, रामविलास महतो आदि मौजूद थे।

