सीनियर सिटीजन स्कीम के तहत जागरूक किया

Apr 06, 2026 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

सीनियर सिटीजन स्कीम के तहत जासीनियर सिटीजन स्कीम के तहत जागरूकता शिविर आयोजितसीनियर सिटीजन स्कीम के तहत जागरूकता शिविर आयोजितसीनियर सिटीजन स्कीम के तह

सीनियर सिटीजन स्कीम के तहत जागरूक किया

खगड़िया, विधि संवाददाता। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा रविवार को नालसा लीगल सर्विसेज टू सीनियर सिटीजन स्कीम 2016 के तहत जिले के गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया राजेश कुमार बच्चन के दिशा निर्देशन में जागरूकता शिविर के सफलता हेतु पैनल अधिवक्ता बिपिन कुमार सिंह एवं पीएलवी रितेश कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया। जिनके द्वारा शिविर में उपस्थित व्यक्तियों नालसा स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिक से संबंधित सरकार के लाभकारी योजनाओं के विषय पर विस्तृत जानकारियां दी गई।

यह भी बताया गया कि प्राधिकार शोषितों एवं वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। जरुरतमंद व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान किया जाता है। जो अनुसूचित जाति-जनजाति के सदस्य हैं,महिला या बच्चे हैं, मानसिक रूप से बीमार,औद्योगिक कामगार हैं, न्यायिक अभिरक्षा में हैं, किन्नर हैं, वरिष्ठ नागरिक आदि को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से नि:शुल्क विधिक सहायता पाने का पात्र हैं। ऐसे व्यक्तियों को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के कार्यालय में आवदेन देकर अपने वाद (मामले) के पैरवी आदि के लिए नि:शुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।