Khagaria News: मारपीट कर मां-बेटी को किया घायल, भर्ती
Khagaria News: खागड़िया में एक महिला ने मुखिया पर अपनी बेटी के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में 55 वर्षीय ललिता देवी और उनकी 17 वर्षीय बेटी रूचि कुमारी घायल हो गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Khagaria News: खागड़िया : मारपीट कर मां-बेटी को किया घायल, भर्ती अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट : बेलदौर, एक संवाददाता। महीनाथनगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी स्वर्गीय चंदेश्वरी यादव की 55 वर्षीय पत्नी ललिता देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पंचायत के मुखिया दिनेश उर्फ फुलेंद्र यादव को नामजद अभियुक्त बनाते राइफल के बट से मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घटना शुक्रवार के सबेरे नौ बजे के करीब की बताई जा रही है।
घटना का विवरण
आवेदिका के मुताबिक घटना के समय वह घास लेकर आ रही थी। इसी क्रम में घटनास्थल पर पहले से ही घात लगाए बैठे अभियुक्त ने उसे गाली गलौज कर राइफल के बट से सिर पर वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर जब उसकी 17 वर्षीया पुत्री रूचि कुमारी उसे बचाने के लिए पहुंची तो अभियुक्त ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद शोर-शराबा होने पर अभियुक्त फरार हो गया। तत्पश्चात घटना की जानकारी पीड़िता ने पुलिस की 112 टीम को काॅल कर दी।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल मां-बेटी को अपने वाहन पर बिठाकर इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं नामजद मुखिया की मां धौली देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर ललिता देवी सहित 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि घटना के समय उसका पुत्र अपने खेत में उर्वरक का छिड़काव करने के लिए जा रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल पर नामजद राहुल कुमार ने उसके पुत्र से बकवास कर अपने परिजनों को बुलाकर बुरी तरह से मारपीट कर हाथ में पहने सोने की अंगूठी खोल लिया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फोटो : कैप्शन : शुक्रवार को पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती घायल मां-बेटी।


