Khagaria News: छापेमारी में एक आरोपित गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
हिन्दुस्तान, खगडि़या
Khagaria News: खगड़िया में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी उमेश मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उमेश मंडल की पहचान सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर तेरह निवासी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बेलदौर थाना कांड संख्या 43/2023 दर्ज है। पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Khagaria News: खगड़िया : छापेमारी में एक आरोपित गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर तेरह निवासी स्वर्गीय सरयुग मंडल के पुत्र उमेश मंडल के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर बेलदौर थाना कांड संख्या 43/2023 दर्ज था, जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी को मामले का अनुसंधान कर्त्ता एएसआई उमेश प्रसाद यादव ने उसके आवास पर छापा मारकर गिरफ्तार किया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।


