गोगरी: हथियार दिखाकर ई-रिक्शा चालक से लूटपाट

गोगरी: हथियार दिखाकर ई-रिक्शा चालक से लूटपाट

संक्षेप:

गोगरी: हथियार दिखाकर ई-रिक्शा चालक से लूटपाटगोगरी: हथियार दिखाकर ई-रिक्शा चालक से लूटपाटगोगरी: हथियार दिखाकर ई-रिक्शा चालक से लूटपाटगोगरी: हथियार दिखा

Aug 12, 2025 05:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएल शिक्षा निकेतन के समीप सोमवार की देर शाम मुख्य सड़क पर बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर ई-रिक्शा चालक से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार देर संध्या को ई-रिक्शा चालक मुख्य सड़क से गुजर रहा था कि बदमाशों ने उन्हें हथियार दिखाकर रोका। उनके पास से नगदी लूट लिया, विरोध करने पर बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट करने लगे। चालक ने बदमाशों से जान बचा कर ई-रिक्शा छोड़ कर भाग गए। बादमश उनका ई-रिक्शा भी लेकर फरार हो गया। ई-रिक्शा चालक मीरगंज का रहनेवाला बताया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायगी।