अलौली: गड्ढे में डूबकर एक बालक की मौत
अलौली थाना क्षेत्र के ईचरुआ गांव में मुकेश सिंह के डेढ़ साल के पुत्र साहिल राज की चापाकल के गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मिली जानकारी के...
अलौली थाना क्षेत्र के ईचरुआ गांव में मुकेश सिंह के डेढ़ साल के पुत्र साहिल राज की चापाकल के गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम साहिल राज अपने चार-पांच साथियों के साथ दरवाजे के आगे खेलने के लिये गया था।
वही पर खेलते-खेलते अचानक पंम्पिंग सेट के एक गड्ढा गिरने लगा तभी खेल रहे बाकी बच्चों ने शोर मचाया। जब तक परिजन दौड़कर पहुंचे तब उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि गड्ढा और घर की ज्यादा दूरी रहने के के कारण बच्चों की शोर मृतक के परिजन सुन नहीं पाए। बच्चे का शव गड्ढे से निकालते ही परिजनों में मातम पसर गया। परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।
देखते ही देखते गांव से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वही घटना का जानकारी मिलते ही अलौली थाना की पुलिस पहंुचकर शव बरामद कर अपने कब्जे मे लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने इस संबंध में बताया कि यूडी केस थाना में दर्ज कर लिया गया है।