Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsAkhand Jyoti Kalash Rath Yatra Spiritual Energy and Cultural Festivity in Parbatta
 अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा में आरती व भजन के जयकारा से गूंजा माहौल

अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा में आरती व भजन के जयकारा से गूंजा माहौल

संक्षेप:

परबत्ता में अखंड ज्योति कलश रथयात्रा के दूसरे दिन गांव-गांव आरती, भजन और जयकारा गूंजा। गायत्री परिवार के तत्वावधान में यात्रा को सफल बनाने के लिए भव्य आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन-कीर्तन ने भक्तिमय वातावरण बनाया। कार्यक्रम के अंतिम दिन कई गांवों में सत्संग और समापन समारोह होगा।

Nov 24, 2025 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड में अखंड ज्योति कलश रथयात्रा के दूसरे दिन गांव-गांव आरती, भाजन व जयकारा से माहौल गुंजायमान रहा। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में प्रखंड में कार्यक्रम के दूसरे दिन अखंड ज्योति कलश रथयात्रा के दूसरे दिन यात्रा को सफल बनाने के लिए गायत्री प्रज्ञा पीठ, परबत्ता में सदस्यों द्वारा बेहद अनुशासित और भव्य ढंग से किया गया। मौक़े पर वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन और जय गायत्री माता, जय गुरुदेव के जयघोषों के बीच किया गया। रथ को पुष्पमालाओं से सजाया गया था क वहीं प्रज्ञा परिजनों की टोली भजन-कीर्तन करती हुई आगे बढ़ी रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यात्रा के दौरान गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के आदर्शों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। युग सैनिक सुजीत कुमार, शशिभूषण कुमार ने रथयात्रा के माध्य्म से नशामुक्ति, नैतिक मूल्यों, शिक्षा और सकारात्मक जीवन शैली को बढ़ावा देने वाले प्रसंगों पर जमकर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान कई स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा भजन-कीर्तन ने भक्तिमय वातावरण बना रहा। वहीं कार्यक्रम के अंतिम दिन कन्हैयाचक, नयागांव, कबेला, विष्णुपुर और अररिया गांवों का भ्रमण कर परबत्ता में भव्य सत्संग और समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। पहले ही दिन से ही इस रथयात्रा से पूरे क्षेत्र में अद्भुत उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार का माहौल बना रहा । गांव-गांव में श्रद्धा की लहर है और बड़ी संख्या में लोग इस दिव्य अभियान से जुड़ने को उत्सुक हैं।